scriptबसस्टेंड पर इस हाल में मिली मां, रोती रही बच्ची | Sendhwa Mother Daughter Story | Patrika News

बसस्टेंड पर इस हाल में मिली मां, रोती रही बच्ची

locationखंडवाPublished: Oct 23, 2019 06:59:15 pm

Submitted by:

deepak deewan

बसस्टेंड पर इस हाल में मिली मां, रोती रही बच्ची

Sendhwa Mother Daughter Story

Sendhwa Mother Daughter Story

सेंधवा . पारिवारिक और आर्थिक परेशानियां लोगों को अंदर से तोड़ रहीं हैं। कभी कभी ये परेशानियां लोगों को इतनी भारी लगने लगती हैं कि इनसे लडऩे का जज्बा ही खत्म हो जाता है। दिक्कतों के कारण जिंदगी दूभर लगने लगती है जीने की इच्छा ही खत्म हो जाती है।
एक महिला ने अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की

लोग आत्महत्या के लिए उतारु हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में उस समय सामने आया जब एक महिला ने अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की। महिला की एक छोटी बच्ची भी थी जिसके जीवन-यापन का भार भी उन्हीं का था लेकिन वे अपनी इस बच्ची का प्यार भी भूल बैठीं।

बेसुध अवस्था में मिली
नगर के नए बस स्टैंड फुटपाथ पर महिला बेहोशी की हालत में मिली। जब लोगों को नजर गई तो उन्होंने 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया। 108 महिला को लेकर सिविल अस्पताल सेंधवा ले गई।

महिला ने पिया था कीटनाशक
जब डॉक्टरों द्वारा चेकअप किया गया, तो पाया गया कि महिला ने कीटनाशक दवाई पी है। उसके बैग में कीटनाशक की बोतल एवं आधार कार्ड भी मिला। महिला धनोरा निवासी आरती महिला के साथ में बच्ची भी थी।

अस्पताल में भर्ती
महिला और बच्ची को इस हाल में देख सभी द्रवित हो उठे। लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भेजा। शहर के शासकीय सिविल अस्पताल में महिला का इलाज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो