script16 नवंबर से सूर्य करेगा वृश्चिक राशि में प्रवेश, एेसे बदलेगी 12 राशियों की किस्मत | Will Sun November 16 entering Scorpio Aese change 12 amounts of luck | Patrika News

16 नवंबर से सूर्य करेगा वृश्चिक राशि में प्रवेश, एेसे बदलेगी 12 राशियों की किस्मत

locationखंडवाPublished: Nov 13, 2017 04:42:18 pm

नवग्रहों में सूर्य का अधिक महत्व है। 16 नवंबर से सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। प्रवेश से 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

Will Sun November 16 entering Scorpio, Aese change 12 amounts of luck

Will Sun November 16 entering Scorpio, Aese change 12 amounts of luck

खंडवा. 16 नवंबर 2017 को दोपहर 12.36 मिनट से सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। जो 15 दिसंबर 2017 तक स्थित रहेंगे। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव आपकी राशि पर भी पडेगा। १२ राशियों पर इसका प्रभाव अलग-अलग पड़ेगा। सूर्य की राशि से परिवर्तन से कोई कठिनाई से बाहर आएगा तो कोई कठिनाइयों में घिर जाएगा।
पंडित अंकित मार्केंडये के मुताबिक वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है। सूर्य सृष्टि को चलाने वाले एक प्रत्यक्ष देवता का रूप हैं। नवग्रहों में सूर्य को राजा की उपाधि दी गई है। सूर्य के द्वारा ही सभी ग्रहों को प्रकाश मिलता है। ज्योतिषास्त्र के मुताबिक सूर्य देव आत्मा, स्वास्थ्य, उदारवादी जीवनशैली और पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुंडली में सूर्य को पूर्वजों का प्रतिनिधि भी माना जाता है। सूर्य प्रधान जातक उच्च पदों पर आसीन अधिकारी होते हैं।

ये रहेगा १२ राशियों के जातक पर प्रभाव
मेष: स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां जैसे बुख़ार, सिरदर्द आदि हो सकती हैं। विरोधी मिल सकते हैं। शर्त लगाना या जुंआ खेलने से दिक्कतें बढ़ेंगी। इनसे बचे वरना हानि संभव है।
वृषभ: करियर ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में पद मिल सकता है। निजी जीवन तनाव पूर्ण रहेगा। दंपत्तियों क बीच वाद विवाद हो सकता है। धैर्य व संयम के साथ आप अपने कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे।
मिथुन: विरोधियों को हराकर क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। अन्यथा सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति काफ ी अच्छी होगी। सरकारी नीतियों से लाभ मिल सकता है। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क: आर्थिक लाभ होगा। प्रेम संबंधों में परेशानी व तनाव हो सकता है। बच्चों को भी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जीवनसाथी को इस समय का लाभ प्राप्त होगा।
सिंह: सरकारी फायदे जैसे घर, गाड़ी आदि सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जीवन साथी को भी उच्च पद प्राप्त हो सकता है। सामाजिक छवि और ज़्यादा बेहतर तरीके से उभरेगी। निजी जि़ंदगी में तनाव व झगड़े रहेंगे।
कन्या: साहस में कमी आ सकती है किंतु आप अपने संकल्प के प्रति अडिग़ रहेंगे। ये संकल्प आपके विरोधियों से आगे लेकर जाएंगे। भाई-बंधुओं के साथ मतभेद हो सकते हैं। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा।
तुला: भाषा कठोर होने से परिवार में विवाद हो सकते हैं। गलत विचारों के लोगों से सामना हो सकता है। आय वृद्धि हेतु बहुत सी परेशानियां आएंगी, परंतु आप उनसे निपटकर अच्छी रकम जोड़ पाएंगे।
वृश्चिक: ध्यान काम पर ही केंद्रित रहेगा, हालांकि इस दौरान रुकावटें भी आती रहेंगी। स्वभाव में गुस्सा व घमंड की वृद्धि हो सकती है। अप्रत्याशित यात्राओं के योग हैं साथ ही सेहत बिगडऩे के भी आसार हैं।
धनु: बुख़ार, पेट दर्द, अनिद्रा या फि र नेत्र से संबंधित अन्य समस्याएं हो सकती हैं। तनाव ग्रस्त जीवन रहेगा लेकिन आपको संयम व धैर्य से काम करने की ज़रूरत है।
मकर: अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। अधिकारियों के साथ उठना-बैठना होगा। कार्यक्षेत्र पर नया पद हासिल हो सकता है या फिर आपको किसी अवार्ड से भी नवाज़ा जा सकता है। इससे आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ: कार्यक्षेत्र पर तरक्की हासिल होगी। स्वभाव में घमंड बढऩे से नुकसान हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ घरेलू जीवन में भी लड़ाई-झगड़े होते रहेंगे। सरकारी नौकरी वालों को गोचर के दौरान लाभ मिल सकता है। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो