scriptघर में ङ्क्षजदा जली महिला,धुआं देख पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ बुझाई आग | Woman burnt alive due to fire in house in khandwa | Patrika News
खंडवा

घर में ङ्क्षजदा जली महिला,धुआं देख पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ बुझाई आग

घटना या आत्महत्या… चैनपुर सरकार का मामला, खालवा पुलिस जांच में जुटी

खंडवाFeb 21, 2020 / 01:27 am

जितेंद्र तिवारी

Woman burnt alive due to fire in house in khandwa

Woman burnt alive due to fire in house in khandwa

खंडवा. ग्राम चैनपुर सरकार में गुरुवार दोपहर घर में जलने से महिला की मौत हो गई। पड़ोसियों ने धुआं निकलते देखा तो दरवाजा तोड़कर आग बुझाई। सूचना पर खालवा पुलिस पहुंची है और तफ्तीश शुरू की, लेकिन प्राथमिक जांच में स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने स्वयं आग लगाकर आत्महत्या की है या फिर कपास में आग लगने से घटना की शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार लता पति रामकृष्ण भिलाला (26) निवासी चैनपुर सरकार सुबह खेत में स्थित मकान से गांव के घर आई थी। दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच पड़ोसियों ने लता के मकान से धुआं निकलते देखा। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। स्थितियों को देख ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो आग लगी थी। तुरंत आग बुझाने की मशक्कत शुरू की। तभी कूलर के पास लता का झुलसा शव दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल परिजन और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी और मामले में तफ्तीश शुरू की है। वहीं एफएसएल अधिकारी डॉ. विकास मुजाल्दा ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।
घर में रखी थी कपास की गठानें
महिला की मौत के बाद घटनाक्रम में दो कहानियां सामने आ रही हैं। इसमें कुछ लोगों का कहना है कि लता के घर में कपास की गठानें रखी थी। वह दोपहर के समय काम कर रही थी। तभी शॉर्ट सर्किट स गठानों में आग लग गई और लता की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर महिला द्वारा खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मौके से पुलिस ने एक बोतल और रूई जब्त की है। पुलिस जांच कर रही है कि महिला की मौत खुद आग लगाने से हुई या फिर शॉर्ट सर्किट से आगजनी की शिकार हुई।
सफाई करने आई थी घर

मृतका का परिवार खेत में बने मकान में था। सुबह से पति सहित अन्य सदस्य खेत में पानी दे रहे थे। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व होने के कारण लता गांव में स्थित घर की सफाई और पुताई करने आई थी। वह घर में अकेली थी। तभी आगजनी की शिकार हो गई। मृतका की दो बेटियां तीन वर्षीय माही और एक साल की माधुरी है।
परिवार में नहीं था कोई विवाद
परिचितों ने बताया मृतका के परिवार में किसी प्रकार का विवाद और कलह जैसी स्थिति नहीं थी। पति हमेशा उसके हर काम में सहयोग करता था। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं। वहीं सूचना मिलते ही ग्राम पिपलिया निवासी मृतका के मायके पक्ष के लोग चैनपुर पहुंच गए। वे भी घटना को लेकर कुछ नहीं बोले। ग्राम में मातम की स्थिति बनी है। हर कोई घटना के कारण को लेकर चर्चा करता रहा।
वर्जन…
महिला की मौत आगजनी घटना में हुई या फिर आत्महत्या की इस पर जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं परिजन के बयान ले रहे हैं। जांच के बाद ही ारण स्पष्ट हो सकेगा।
संदीप कुमार निगवाल, एसडीओपी, हरसूद

Home / Khandwa / घर में ङ्क्षजदा जली महिला,धुआं देख पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ बुझाई आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो