scriptनर्मदा किनारे बने घुड़साल में छुपा रखा था 52 किलो गांजा, पुलिस ने किया जब्त | 52 kg hemp caught in khargone | Patrika News
खरगोन

नर्मदा किनारे बने घुड़साल में छुपा रखा था 52 किलो गांजा, पुलिस ने किया जब्त

एसपी बोले- गांजे की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख, सूखा गांजा तस्करी के लिए रखा था

खरगोनNov 23, 2019 / 01:40 am

Jay Sharma

52 kg hemp caught in khargone

52 kg hemp caught in khargone

खरगोन/बालसमुद. जिले में अवैध गांजे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को अवैध गांजे के भंडारण का मामला बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में सामने आया है। बलकवाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को साटक खल निवासी एक युवक के पास से करीब 52 किलो सूखा गांजा बरामद किया है। आरोपी ने यह गांजा नर्मदा किनारे घोड़ों के भूसा भरने के लिए बनाए एक कमरे में रखा था। इसकी अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है।
टीआई बलदेवसिंह मुजाल्दा ने बताया कि सूचना मिलने पर एसपी सुनील कुमार पांडेय व मंडलेवर एसडीओपी के मार्गदर्शन में एक टीम बनाई। टीम ने शुक्रवार दोपहर को आरोपी नरेंद्र पिता किशोरसिंह राजपुत (38) के मराल पंप हाउस के पास मुक्तिधाम खलबुजुर्ग में बने एक मकान में पहुंची। यहां अंदर एक कमरे में घोड़ों के लिए भूसा भरा था। पुलिस ने यहां तलाशी की तो भूसे के अंदर आठ बोरों में गांजा भरा हुआ मिला। उक्त गांजे की अनुमानित लागत 5.20 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी नरेंद्र राजपुत को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के लिए मंडलेश्वर न्यायालय में पेश किया।
टीम में यह शामिल
इस कार्रवाई में टीआई सहित प्रभारी उप निरीक्षक बीपी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक एमएल कनासे, एनएस मंडलोई, प्रधान आरक्षक कैलाश, आरक्षक रवि, विकास, दीपक, भगवान, सुभाष, नीरज शामिल थे।

Home / Khargone / नर्मदा किनारे बने घुड़साल में छुपा रखा था 52 किलो गांजा, पुलिस ने किया जब्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो