script68% टीकाकरण, लक्ष्य 4240 का, केंद्रों पर पहुंचे 2824 लोग | 68 vaccination, target of 4240, 2824 people reached the centers | Patrika News
खरगोन

68% टीकाकरण, लक्ष्य 4240 का, केंद्रों पर पहुंचे 2824 लोग

जिला मुख्यालय पर संचालित आठ केंद्रों पर शनिवार को कोविशिल्ड का दूसरा डोज लगाया गया। विभाग ने टारगेट 4240 लोगों को टीका लगाने का रखा लेकिन 2824 लोगों को ही डोज लगाया गया।

खरगोनJul 04, 2021 / 11:16 am

harinath dwivedi

खरगोन. जिला मुख्यालय पर संचालित आठ केंद्रों पर शनिवार को कोविशिल्ड का दूसरा डोज लगाया गया। विभाग ने टारगेट 4240 लोगों को टीका लगाने का रखा लेकिन 2824 लोगों को ही डोज लगाया गया। कुल 68 प्रतिशत ही टीकाकरण हो पाया। जबकि विभाग के पास 4500 डोज उपलब्ध थे। उल्लेखनीय है कि जिले में कोविशिल्ड के दूसरे डोज 14121 लोगों को लगना है जबकि कोवैक्सीन में 10053 लोग दूसरे डोज से वंचित है। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया 3 जुलाई को केवल 45 से 59 वर्ष के 188 व 60 से अधिक उम्र वाले 89 लोगों को टीका लगा। 18 से 44 वर्ष वाले 2607 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। डॉ. भट्ट ने बताया इसी तरह जिन लोगों को पूर्व में कोविशिल्ड का पहला डोज लग चुका है उन्हें 5 जुलाई को दूसरा डोज देंगे। इसमें लोगों को कोविशिल्ड का पहला डोज लगाए 84 दिन हो गये हैं उन्हें दूसरे डोज का टीका लगाया जाएगा। यह टीका ब्लॉकवार लगेगा।
डॉ. भट्ट ने बताया 5 जुलाई को होने वाले टीकाकरण के लिए जिले में 49 केंद्र बनाए हैं। यहां 5790 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। रविवार को टीकाकरण नहीं होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो