scriptआज से पांच केद्रों पर होगी समर्थन मूल्य पर गेहंू की खरीदी, एक केंद्र पर छह किसानों को बुलाएंगे | A little relief. | Patrika News
खरगोन

आज से पांच केद्रों पर होगी समर्थन मूल्य पर गेहंू की खरीदी, एक केंद्र पर छह किसानों को बुलाएंगे

थोड़ी सी राहत….-केंद्र संचालकों की हुई बैठक, सुरक्षा के तमाम इंतजाम होंगे, किसानों को दूरी बनाए रखने की हिदायत

खरगोनMar 31, 2020 / 07:13 pm

Gopal Joshi

A little relief….

पांच केंद्रों पर कुल 30 किसान (एक केंद्र पर छह) उपज लेकर आएंगे।

खरगोन.
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जिले में लॉक डाउन है। ऐसे में किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। इस सख्ती के बीच किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। बुधवार से जिले में पांच केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहंू की खरीदी शुरू की जाएगी। हालांकि इसका दायरा सीमित रखा गया है। प्रत्येक केंद्र पर छह किसान ही उपज दे सकेंगे। केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। किसान यहां समय-समय पर हाथ धोएंगे और तय दूरी पर रहकर उपज बैचेंगे। चयनित किसानों को एसएमएस दे दिए गए हैं।
जिला खाद्य अधिकारी नुजहत बकाई ने बताया जिले में फिलहाल पांच केंद्रों की शुरुआत बुधवार से होगी। इसमें नागझिरी खरीदी केंद्र, शक्ति मार्केटिंग गोगांवा, सतपुड़ा मार्केटिंग भगवानपुरा, गणेश मार्केटिंग खरगोन, विवेकानंद मार्केटिंग झिरन्या को लिया गया है। इन केंद्रों पर दिन में छह-छह किसानों से उपज ली जाएगी। यह काम भी दो चरण में होगा। पहले चरण में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन किसानों से व दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक तीन किसानों से उपज खरीदी जाएगी। इसके अलावा केंद्र पर किसी भी तरह की भीड़ न जुटे इसके इंतजाम किए हैं।
30 किसानों को दिए हैं एसएमएस
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन पांच केंद्रों पर कुल 30 किसान (एक केंद्र पर छह) उपज लेकर आएंगे। इन्हें विभाग की ओर से मैसेज दे दिए गए हैं। इस बार गेहंू का समर्थन मूल्य 1925 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।
संचालकों की ली है बैठक
चूंकि गेहंू की खरीदी वैसे तो जिले में २५ मार्च से शुरू होना थी लेकिन कोरोना वायरस के चक्कर में इसे टाला गया। अब किसानों ने उपज निकाल ली है। उनके पास भंडारण की पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं है। इसके लिए शासन ने निर्णय लिया है कि सीमित दायरे में खरीदी शुरू करेंगे। इसके लिए जिले में पांच केंद्रों पर अभी खरीदी की जाएगी। इन केंद्र संचालकों की बैठक ली है। तमाम नियम बता दिए गए हैं।
सुरक्षा की होगी व्यवस्था
जिला खाद्य अधिकारी नुजहत बकाई ने बताया केंद्रों पर किसानों की सहुलियत के हिसाब से व्यवस्थाएं जुटाई है। यहां पीने के पानी सहित छाव की व्यवस्था की है। किसान समय-समय पर हाथ धोते रहे इसके प्रबंध भी किए हैं।
जिले में 42 हजार किसानों ने कराया है पंजीयन
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार जिले में समर्थन मूल्य पर गेहंू खरीदी के लिए ४२ हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। जबकि चने के लिए लगभग छह हजार किसान पंजीकृत है। इस बार जिले में ७१ केंद्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाना है।
आगामी आदेश तक यह व्यवस्था
-अभी शासन की ओर से पांच सेंटर शुरू करने के निर्देश है। यह यथावत रहेेंगे। वैसे तो जिले में ७1 खरीदी केंद्र बनाए हैं। एक साथ सभी जगह खरीदी शुरू हुई तो भीड़ बढ़ेगी, इसलिए पांच केंद्र शुरू किए हैं। आगे जैसे आदेश मिलेंगे उसके अनुसार काम करेंगे। -नुजहत बकाई, जिला खाद्य अधिकारी खरगोन

Home / Khargone / आज से पांच केद्रों पर होगी समर्थन मूल्य पर गेहंू की खरीदी, एक केंद्र पर छह किसानों को बुलाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो