खरगोन

सीनियर भाजपा नेता का निधन, कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया

भाजपा के दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया…। देर रात हो गया था निधन…।

खरगोनNov 07, 2020 / 03:03 pm

Manish Gite

Barwaha

खरगौन। मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत गुप्ता का देर रात को निधन हो गया। वे बड़वाह विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वे संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक चंद्रकांत गुप्ता का शुक्रवार देर रात को निधन हो गया। इंदौर के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बड़वाह विधानसभा से विधायक रहे चंद्रकांत गुप्ता के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट समेत अनेक नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

 

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट संदेश में चंद्रकांत गुप्ता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट ने भी ट्वीट कर भाजपा नेता चंद्रकांत गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाश पांडे ने अपनी फेसबुक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 

 

https://twitter.com/tulsi_silawat/status/1324972996306501637?ref_src=twsrc%5Etfw

एक नजर

2018 के विधानसभा चुनाव में बड़वाह विधानसभा में अब तक का सबसे अधिक मतदान 80.86 हुआ था।
-2003 से लगातार विधानसभा में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। इसमें भाजपा को लगातार जीत हासिल हुई।
-सबसे पहले हुए 1957 के चुनाव में मात्र 42.80 प्रतिशत मतदान हुआ था।
-2000 के पहले 66 फीसदी मतदान 1993 में हुआ था। इसमें कांग्रेस के ताराचंद पटेल को जीत हासिल हुई थी। जो 61 साल में लगभग दोगुना मत प्रतिशत बढ़ा था।
-2000 के पहले देखा जाए तो जब-जब भी मत प्रतिशत बढ़ा है उसमें कांग्रेस को जीत मिली, लेकिन इसके बाद से अधिक मतदान होने पर भाजपा को जीत मिलने लगी।
-अब तक के 12 बार हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस को 6-6 बार जीत मिली थी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.