scriptहमराह में आकर बनाएं सुबह सुहानी | Create fellow come in the morning ticking | Patrika News
खरगोन

हमराह में आकर बनाएं सुबह सुहानी

 मस्ती की सुहानी सुबह पर
हमराही एक बार फिर धमाल मचाएंगे..। संडे की मार्निग को हमराही मस्ती के रंग मे
रंगेंगे

खरगोनJun 13, 2015 / 11:52 pm

शंकर शर्मा

Khargon photo

Khargon photo

खरगोन। मस्ती की सुहानी सुबह पर हमराही एक बार फिर धमाल मचाएंगे..। संडे की मार्निग को हमराही मस्ती के रंग मे रंगेंगे।


सुबह 5 से 8 बजे तक चलने वाले इस धमाल में शहर के युवा, बुजुर्ग, बच्चे, और महिला हमराही हिस्सेदारी करेंगे। युवा डांसर्स की टीम जहां अपनी हेरतअंगेज डांस विधाओं का प्रदर्शन करेंगे। वहीं गायक कलाकार अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगे। इन सबके साथ आयोजन मे सेहत के लिए लाभकारी खेल स्पर्घाओं का भी दौर होगा।

बादलों की ओट से मिलेगी राहत
गर्मी के मौसम में बदलाव के बाद अब बादलों की ओट और रिमझिम फुुहारों के बीच आयोजन की रंगत ओर निखरेगी। शहर के सैकड़ों आमजनों के साथ युवा और बच्चे आयोजन मे धमाल मचाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो