सोमवार सुबह करीब ५ बजे बासवा के काला पत्थर क्षेत्र में लोगों ने शव देखा। शव बुरी तरह क्षत- विक्षप्त था। मृतक का चेहरा कूचला हुआ। आसपास ही खून पड़ा हुआ था। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी मानसिंह ठाकुर, टीआई महेंद्रसिंह भदोरिया के साथ खरगोन से आई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। एएसआई हरिप्रसाद पाल ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन प्रारंभिक रूप से उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर किन कारणों से युवक की हत्या अज्ञात आरोपियों द्वारा की गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

अज्ञात मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाने एवं अंधे कत्ल को देखते हूए पुलिस मामले में फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद डॉक्टरों की टीम द्वारा युवक का पीएम करवाने की बात कही। जिससे उसके उसके डीएनए, फिं गर प्रिंट सहित अन्य जांच की जाएगी। डॉक्टरों की टीम द्वारा खरगोन में उसका पीएम होगा।
घटना के बाद सनसनी
बासवा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पूर्व में भी पिछले दिनों इंदौर के व्यवसाई की हत्या कर शव जला कर फेंक दिया था। जिस समय भी क्षेत्र में भय का वातावरण व्याप्त था। यह जगह सुनसान होने से यहां इस तरह की वारदात होती है। उसी तरह इस बार भी क्षेत्र में अपराधियों के इस कुकृत्य के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है।