scriptआपसी झगड़े में पति-पत्नी ने पीया जहर, फिर कुएं में लगा दी छलांग | Husband and wife drank poison and jumped into the well | Patrika News
खरगोन

आपसी झगड़े में पति-पत्नी ने पीया जहर, फिर कुएं में लगा दी छलांग

दो साल की बच्ची को कुएं की पाल पर बैठा दिया, ग्राम बिलखेड़ की घटना, पुरुष की मौत, रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे, महिला व बच्ची को अस्प्ताल पहुंचाया

खरगोनMar 01, 2021 / 09:38 pm

हेमंत जाट

Husband and wife drank poison and jumped into the well

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस।

खरगोन.
जिले के गोगावां थाना क्षेत्र के ग्राम बिलखेड़ बुजुर्ग में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों ने पहले कीटनाशक पी लिया और फिर कुएं में छलांग लगा दी। इसमें पुरुष की मौत हो गई। महिला और उसकी दो साल की बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर कालू पिता जगन (28) व उसकी पत्नी गंगाबाई (25) निवासी उटावद के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दो साल की बच्ची भी साथ थी। जिसे कुएं की पाल पर बैठाकर पति-पत्नी ने कीटनाशक पीया और फिर शांतिलाल पिता सुंदरलाल के खेत में बने कुएं में कूद गए। कालू पहले कूदा और उसके पीछे-पीछे गंगाबाई ने भी छलांग लगा दी। हालांकि महिला किसी तरह से बच गई। वह कुएं की सीढिय़ों को पकड़कर खड़ी हो गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला और बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पास में खेत पर काम कर रहे किसान संतोष यादव व ग्रामीण दौड़कर कुएं के पास पहुंचे। महिला को जैसे-जैसे कुएं से बाहर निकला। डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। बच्ची व महिला को को अस्पताल पहुंचाया। महिला के मुंह से झाग निकल रहा था और दवाई की बदबू आ रही थी। बेहोशी की हालत में महिला ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।
दो घंटे तक गोताखोरों ने ढूंढा, नहीं मिला सुराग
कालू कुएं की तलहटी में चला गया। जिसे निकालने के लिए दो घंटे तक गोताखारों ने मशक्कत की। लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने से पुलिस और गोताखोरों को वापस लौटना पड़ा। घटना स्थल पर थाना प्रभारी महेश सुनैया भी बल लेकर तत्काल पहुंच गए थे। ग्रामीणों व तैराक रेवाराम की मदद से कालू की खोजबीन की गई। पुलिस ने बताया कि कालू का ससुराल डेडगांव का है। दोनों को पहले कभी क्षेत्र में नहीं देखा। वह यहां कैसे पहुंचे, पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है।

Home / Khargone / आपसी झगड़े में पति-पत्नी ने पीया जहर, फिर कुएं में लगा दी छलांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो