scriptमां की मौत के बाद दुखी बेटी ने भी दे दी जान, नहीं सह पाई सदमा | Katghada school teacher commits suicide in Barwah | Patrika News
खरगोन

मां की मौत के बाद दुखी बेटी ने भी दे दी जान, नहीं सह पाई सदमा

कटघड़ा के स्कूल में पदस्थ थी महिला टीचर, मां की मौत के सदमे से उबर नहीं पाई अतिथि शिक्षिका, फंदे पर लटका मिला शव, बड़वाह पुलिस ने पंचनामा बनाया।

खरगोनFeb 07, 2023 / 12:42 pm

deepak deewan

badwah7.png

कटघड़ा के स्कूल में पदस्थ थी महिला टीचर

बड़वाह. कटघड़ा के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ अतिथि शिक्षिका का शव अपने घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। हादसे के समय शिक्षिका घर में अकेली थी। दो दिन तक पिता का फोन अटेंड नहीं करने पर परिचित उन्हें देखने पहुंचा था। दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ने पर शिक्षिका फंदे पर झूलती दिखाई दी। बताया जा रहा है कि मां की मौत से दुखी होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली. हालांकि आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर बड़वाह के शासकीय अस्पताल भिजवाया।

सांवरिया विहार कॉलोनी स्थित निवास में शिक्षिका कामना कनेल का शव फंदे पर लटका मिला था। मृतिका के पिता बाकासिंह ने बताया कि वह अपने गृह ग्राम धार जिले के लिंबी बाकानेर गए थे। कामना प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने के बाद सितंबर में कटघड़ा प्राथमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी। रविवार को उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने फोन नहीं उठाया। दूसरे दिन अपने परिचित को घर भेजा, तो अंदर से गेट बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी।

पिता के मुताबिक कामना की मां पार्वतीबाई का एक वर्ष पहले निधन हो गया था, इसके बाद से वह मायूस थी- पिता के मुताबिक कामना की मां पार्वतीबाई का एक वर्ष पहले स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से निधन हो गया था। इसके बाद से वह मायूस रहती थी। अपनी मां की मृत्यु के बाद कामना की अनुकंपा नियुक्ति भी संभावित थी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर बड़वाह के शासकीय अस्पताल भिजवाया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

https://youtu.be/jbWgWomrPew
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो