scriptCrime News-युवती का अपहरण कर दिल्ली ले गए कुख्यात बदमाश, पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया | Khargone crime news | Patrika News
खरगोन

Crime News-युवती का अपहरण कर दिल्ली ले गए कुख्यात बदमाश, पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया

अशोक प्रधान गैंग से जुड़े दो बदमाशों पर छह लाख रुपए का रखा था इनाम, अभी तिहाड़ जेल में बंद

खरगोनFeb 21, 2021 / 09:53 pm

हेमंत जाट

Khargone crime news

वाटेंड अशोक प्रधान और संजय दहिया।

खरगोन.
ठीकरी क्षेत्र से लापता हुई एक युवती के अपहरण की घटना ने पुलिस को दो महीने तक खासा परेशान किया। युवती को दिल्ली के दो कुख्यात बदमाश अपने साथ ले गए थे। जिन्हें 20 दिन पहले ही पुलिस की स्पेशल टीम ने पकड़ा। खरगोन पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से अपहर्ता को छुड़ाया है।
बलकवाड़ा टीआई वरुण तिवारी ने बताया कि 20 अगस्त 2020 को 21 वर्षीय हिना (परिवर्तित नाम) के अपहरण संबंधित शिकायत परिजनों ने थाने पर दर्ज कराई थी। उसकी तलाश में पुलिस ने खोजबीन शुरु की और दो महीने के अथक प्रयासों के बाद अपहर्ता को सोनीपत हरियाणा से बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया। युवती को अनंत यादव उर्फ अशोक उर्फ प्रधान उर्फ शोकी पिता रामपाल दहिया जाट (36) और प्रिंस उर्फ बाबा पिता संजय दहिया (21) साथ ले गए थे। अशोक, प्रधान गैंग का मास्टरमाइंड है। दोनों वाटेंड व शातीर बदमाश है। जिनके खिलाफ चार मर्डर सहित कीडनेपिंग, लूट, आम्र्स एक्ट जैसे 16 से ज्यादा अपराधिक प्रकरण दर्ज। दिल्ली पुलिस ने इन पर छह लाख रुपए का इनाम भी रखा था।
चार राज्यों की पुलिस ढंूढ रही थी
बकलवाड़ा टीआई वरुण तिवारी ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है। लगातार पुलिस को बचने के लिए ठिकानें बदलते रहे। दिल्ली, हरियाण, यूपी सहित मप्र पुलिस इन्हें ढूंढ रही थी। कुछ दिन पहले ही दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम ने दोनों को धरदबोचा। फिलहाल दोनों तिहाड़ जेल में बंद है।
फर्जी नाम और पहचान बताकर किराए के मकान में रूके
आरोपी आशोक और संजय दोनों अलग-अलग स्थानों पर पुलिस से बचने के लिए छुपते रहे। छह महीने पूर्व ठीकरी की गौरीधाम कॉलोनी में अनंत और प्रिंस यादव के नाम से किराए का मकान लेकर रहे। मकान मालिक को फर्जी वोटर कार्ड, सिमकार्ड सहित फर्जी पता टीकमगढ बताया था। यही उन्होंने युवती से पहचान बढ़ाई और शादी का झांसा लेकर साथ ले गए।
पुलिस ने कर रखी इनकाउंटर की तैयारी
पुलिस अधिकारियों की मानें तो दिल्ली में अशोक प्रधान गंैग पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। हरियाणा में भी इनका खौफ है। ये गैंग पुलिस को बचने के लिए कई बार गोली तक चला चुकी है। पुलिस ने इनकाउंटर की तैयारी कर रखी थी। लगातार आरोपियों के पीछे घुम रही थी। इसी दौरान दोनों बदमाशों को धरदबोचा गया। बलकवाड़ा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में उनि राजेन्द्र सिंह बघेल, सउनि मांगीलाल कनासे एवं सायबर सेल प्रभारी सुदर्शन कलोसिया, दीपक यादव, अमित पाल आदि शामिल रहे।

Home / Khargone / Crime News-युवती का अपहरण कर दिल्ली ले गए कुख्यात बदमाश, पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो