चिरिया (खरगोन). आदिवासी अंचल में सडक पर प्रसव होने का मामला सामने आया है. शनिवार को चिरिया क्षेत्र के ग्राम नहालदरी के पास अंबाबावड़ी से एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल जाने के लिए घर से निकली और एंबुलेंस बुलाने की जानकारी नहीं होने के चलते 12 किमी पैदल-पैदल चलती रही। जब दर्द असहनीय हो गया, तो महिला ने रोड किनारे ही बैठ गए।