scriptखरगोन सांसद का यह अंदाज देख लोग भी रह गए दंग | People were also stunned to see this style of Khargone MP | Patrika News
खरगोन

खरगोन सांसद का यह अंदाज देख लोग भी रह गए दंग

अनोखा अंदाज-सांसद ने चलाई साइकल, दिया वैक्सीनेशन का संदेश, जनजागृति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया बिदा

खरगोनJun 21, 2021 / 09:22 pm

Gopal Joshi

People were also stunned to see this style of Khargone MP

खरगोन. सांसद गजेंद पटेल ने गीत विमोचन के दौरान साइकल चलाई।

खरगोन.
सामान्य तौर पर जनप्रतिनिधि जब भी जनता के बीच जाते हैं तो कुछ अलग करने की होड़ लगी रहती है। सोमवार को खरगोन-बड़वानी सांसद ने भी कुछ ऐसा ही किया। दरअसल वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खरगोन मुख्यालय आए। यहां टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ किया। इसके पूर्व सांसद गजेंद्र पटेल अनोखे अंदाज में दिखे। उन्होंने आदर्श टीकाकरण केंद्र शासकीय महाविद्यालय खरगोन में सुबह 9.30 बजे नगर पालिका की पहल पर ओम शांति समाज सेवा संस्थान द्वारा बनाए गए गीत अपना खरगोन संवारेंगे के पोस्टर का विमोचन कर वेक्सिनेशन महाअभियान की शुुरुआत कराई। साइकल चलाकर सांसद ने लोगों से टीका लगवाने की अपील की।
ओम शांति समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष इंजी. अंकुर दीप जोशी ने बताया वेक्सिनेशन महाअभियान से कोराना पर जीत का संकल्प लेकर जनजागृति के लिए बनाए गए गीत अपना खरगोन संवारेंगे में 18 से अधिक आयुवर्ग के नागरिकों से वैक्सीन का प्रथम डोज ओर शेष बचे नागरिकों को द्वितीय डोज लगाने की अपील की गई। इसके अलावा संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, दो गज दूरी, सेनेटाइजर की महत्ता भी बताई है। शुभ वाणी स्टूडियो में स्थानीय कलाकारों द्वारा रिकार्ड किए गए गीत में स्वच्छ भारत अभियान एवम पौधरोपण के संदेश का भी समायोजन किया गया है। इस दौरान सीएमओ प्रियंका पटेल, तहसीलदार आरसी खतेडिय़ा, उदघोषक दीप जोशी आदि मौजूद थे।

Home / Khargone / खरगोन सांसद का यह अंदाज देख लोग भी रह गए दंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो