scriptRoad accident-मन्नत उतारने जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलटा, दौ की मौत, 30 घायल | Road accident two people died, 30 injured | Patrika News
खरगोन

Road accident-मन्नत उतारने जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलटा, दौ की मौत, 30 घायल

सनावद के पुनासा रोड की घटना, घायलों में बच्चें व महिलाएं शामिल, दस की हालत गंभीर

खरगोनSep 16, 2020 / 11:06 am

हेमंत जाट

Road accident two people died, 30 injured

अस्पताल में घायलों का किया जा रहा उपचार

सनावद. (खरगोन)
सनावद क्षेत्र के ग्राम मोरखड़ी से बच्चे की मन्नत उतारने जा रहे ग्रामीणों का पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 30 के लगभग घायल हुए हैं। घायलों में दस की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह सभी लोग ग्राम मोरघड़ी से सुबह 9 बजे के लगभग पिकअप में सवार होकर संत सिंगाजी महाराज समाधि स्थल (खंडवा) दर्शन के लिए जा रहे थे। वाहन में कई महिलाएं व बच्चें बैठे थे। पुनासा रोड पर ग्राम सुलगांव के समीप हाथिया बाबा वाली जगह पर वाहन असंतुलित हो गया। जिस पर ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया और वाहन दो से तीन पलट खाने के बाद रोड से दूर जा गिरा। इससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में मानसिंह पिता गोपाल भारुड़ (38) और केशरबाई पति सीताराम पटेल (50) दोनों निवासी मोरघड़ी की मौत हुई है।
हंसी-खुशी घर से निकले और आई मौत की खबर
मोरघड़ी से रवाना होते समय सभी ग्रामीणों बड़े खुश थे। महिलाएं मन्नत के गीत का रही थी। लेकिन गांव से करीब एक घंटे का सफर पूरा करने के बाद यह हादसा हो गया। तभी गांव में मौत की खबर आ गई। बड़ी संख्या में परिजन घटनास्थल पहुंचे और पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घायलों से भर गया अस्पातल, मची अफरा-तफरी
हादसे के चलते शुरुआत में घायलों की संख्या 10 बताई जा रही थी। बाद में वाहन के अंदर दबे होने से कई लोग निकले। इनमें से 30 को घायल होने पर सनावद अस्पातल लाया गया। जहां पूरा अस्पताल घायलों से भर गया। कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय डॉक्टर व स्टॉफ द्वारा घायलों को उपचार किया जा रहा है।

Home / Khargone / Road accident-मन्नत उतारने जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलटा, दौ की मौत, 30 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो