scriptरंगों में बिखरा देवी अहिल्या का व्यक्तित्व, चित्रकारी में दिखी एतिहासिक गाथा | Scattered in colours, the personality of Goddess Ahilya | Patrika News
खरगोन

रंगों में बिखरा देवी अहिल्या का व्यक्तित्व, चित्रकारी में दिखी एतिहासिक गाथा

-अहिल्या बाई होलकर की २२६वीं पुण्यतिथि पर उत्कृष्ट स्कूल में हुई निबंध, भाषण व चित्रकला स्पर्धा

खरगोनSep 04, 2021 / 07:57 pm

Gopal Joshi

Scattered in colours, the personality of Goddess Ahilya

खरगोन. कागज पर देवीश्री की तस्वीर उतारते नन्हें चित्रकार।

खरगोन.
देवी श्री अहिल्याबाई होलकर की २२६वीं पुण्यतिथि पर अहिल्योत्सव कमेटी द्वारा विभिन्न आयोजन किए गए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को उत्कृष्ट स्कूल में निबंध, भाषण व चित्रकला स्पर्धा हुई। नन्हें चित्रकारों ने केनवास पर रंगों के जरिए देवीश्री के विराट व्यक्तित्व को उतारा। पेंसिल की नोंक से नक्कासीदार किला और देवीश्री की हुबहू तस्वीर तैयार की जो सबके लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस स्पर्धा में ६० विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
ऐसा रहा स्पर्धा का परिणाम
निबंध स्पर्धा : प्रथम : वंशिका पंवार, द्वितीय : जयंत कुशवाह, तृतीय : वैशाली तावड़े।
यह रहे निर्णायक : सुनील देशपांडे, शरद जोशी, संतोष आलीवाल, सुनीता पुरे।
चित्रकला स्पर्धा : प्रथम : सुहानी वास्कले, वैभव भावसार, द्वितीय : कृतिका कर्मा, तृतीय : स्नेही कुमरावत।
यह रहे निर्णायक : अमृता शर्मा, संगीता चौहान, प्रकृति भावसार।
भाषण स्पर्धा : प्रथम कृतिका कृष्णकांत कर्मा, द्वितीय : मुस्कान प्रदीप अदोरे, तृतीय : हर्षिता उमाशंकर गुजरे।
यह रहे निर्णयक : डीके गुप्ता, शाह व गीते।
आगे यह आयोजन
कमेटी अध्यक्ष अनिल कोकणे ने बताया छह सितंबर को देवी अहिल्याबाई की पालकी यात्रा दोपहर ३.३० बजे कुंदा तट स्थित देवी उत्कृष्ट विद्यालय से निकाली जाएगी।

Home / Khargone / रंगों में बिखरा देवी अहिल्या का व्यक्तित्व, चित्रकारी में दिखी एतिहासिक गाथा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो