scriptमंडी से अनाज चुराते आरोपी को पकड़कर खंभे से बांधा, पुलिस के सुपुर्द किया | thief Fastened to the pole in khargone mandi | Patrika News
खरगोन

मंडी से अनाज चुराते आरोपी को पकड़कर खंभे से बांधा, पुलिस के सुपुर्द किया

खरगोन मंडी का मामला, घटना का वीडियो वायरल, सालभर से व्यापारियों को चमका देकर अनाज की हेराफेरी करता था आरोपी

खरगोनJul 25, 2020 / 04:39 pm

हेमंत जाट

thief Fastened to the pole in khargone mandi

खंभे से बंधे चोर का रस्सा खोलते पुलिसकर्मी।

खरगोन.
शहर के बिस्टान रोड स्थित कृषि उपज मंडी में पिछले एक साल से अनाज चोरी की घटनाएं हो रही थी। इसे लेकर व्यापारी परेशान थे। व्यापारियों सहित कर्मचारियों को चमका देकर अनाज की चुराने वाले बदमाश को आखिरकार शुक्रवार को व्यापारियों ने पकड़ लिया गया है। जिसे बाद में रस्से के सहारे खंभे से बाद दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जहां व्यापारियों ने पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार आरोपी सुबह साढ़े 11 बजे अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठकर मंडी पहुंंचा। यहां सभी की नजरें से बचते हुए उसने गेहूं का कट्टा उठाकर बाइक पर रख लिया और ले जाने लगे। तभी व्यापारियों ने चोर को देख लिया। जिसे पीछा कर पकड़ लिया और फिर खंभे से बाद दिया। आरोपी ने अपना नाम शाकिब पिता सलीम निवासी सुखपुरी बताई। व्यापारी अभिषेक जैन ने बताया कि मंडी से अनाज की बोरी की घटनाएं लगातार हो रही थी। जिससे व्यापारी व किसान भी परेशान थे। बताया जा रहा है कि आरोपी मजदूरी के बहाने मंडी आकर अनाज की इधर-उधर करता था। कोतवाली टीआई जगदीश गोयल ने बताया कि व्यापारियों की शिकायत पर आरोप के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया। पूछताछ में उसने चोरी करने की बात कबूली है।
घटना का वीडियो वारयल
मंडी में हुई इस घटना के चलते यहां बड़ी संख्या में किसानों, व्यापारी और हम्मालों की भीड़ जमा हो गई। चोर को करीब आधे घंटे खंभे से बांध रखा था। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंडी की सुरक्षा में सेंध, कैमरे बंद
खरगोन अनाज मंडी प्रदेश की ए ग्रेड की मंडियों में शामिल हैं। यहां रोजाना लगभग 500 से 1000 किसान अनाज बेचने आते हैं। जबकि सीजन में इनकी संख्या 10 हजार तक पहुंच जाती है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे और चौकीदार भी तैनात हैं। कुछ कैमरे बंद है। फिर भी अनाज चोरी की घटना हो गई। हालांकि मंडी सचिव रामवीर किरार का कहना शुक्रवार का घटनाक्रम संज्ञान में आया है। इतनी बड़ी मंडी में हर व्यक्ति पर नजर रखना संभव नहीं है। वैसे मंडी में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। सालभर से यदि अनाज चोरी हो रहा था, तो व्यापारियों ने हमें कभी अवगत नहीं कराया। ऐसा होता तो हम भी एक्शन लेते।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो