scriptमानव कल्याण के लिए हुआ कृष्ण का जन्म | Krishna was born for human welfare | Patrika News
किशनगढ़

मानव कल्याण के लिए हुआ कृष्ण का जन्म

श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ

किशनगढ़Nov 04, 2019 / 02:14 am

Narendra

मानव कल्याण के लिए हुआ कृष्ण का जन्म

मानव कल्याण के लिए हुआ कृष्ण का जन्म,मानव कल्याण के लिए हुआ कृष्ण का जन्म,मानव कल्याण के लिए हुआ कृष्ण का जन्म

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में रविवार को नंदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भक्त श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में नाचने लग गए।
कथा वाचक मालीराम शास्त्री ने नगर के आरके कम्यूनिटी सेंटर में कहा कि कृष्ण का जन्म कल्याण के लिए हुआ। उन्होंने राक्षसों का नाश किया और कर्म के सिद्धांत पर चलने का संदेश दिया। मोह के बंधन में नहीं बंधने की सीख दी।
कथावाचक शास्त्री ने कहा कि भागवत हमें यही संदेश देती है कि सत्य को जीवन में धारण करें। हमारा राष्ट्र, समाज, परिवार के प्रति जो दायित्व है, उसे निष्ठा से निभाएं। सत्य और असत्य की तुलना के समय मोह में नहीं फंसे। निष्पक्ष फैसले लें। इस अवसर पर वृंदावन के कलाकारों की ओर से नंद महोत्सव मनाया गया।
महोत्सव के दौरान भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे। इस दौरान समुद्र मंथन, गजेंद्र मोक्ष, वामन चरित्र, रामावतार का भी वर्णन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Home / Kishangarh / मानव कल्याण के लिए हुआ कृष्ण का जन्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो