scriptदम्पती को बनाया उन्होंने अपना निशाना, पहले किया किडनैप फिर यूं दी वारदात अंजाम | police arrested men who kidnap and looted money | Patrika News
किशनगढ़

दम्पती को बनाया उन्होंने अपना निशाना, पहले किया किडनैप फिर यूं दी वारदात अंजाम

बजरंग कॉलोनी में जनवरी माह में वृद्ध दम्पती को बंधक बनाकर सोने-चांदी के गहने लूटने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

किशनगढ़Apr 02, 2018 / 09:07 pm

सोनम

police arrested men who kidnap and looted money
मदनगंज-किशनगढ़. बजरंग कॉलोनी में जनवरी माह में वृद्ध दम्पती को बंधक बनाकर सोने-चांदी के गहने लूटने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित अभी भई पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने आरोपितों को बापर्दा रखा है।
गांधीनगर थाना प्रभारी भागसिंह ने बताया कि बजरंग कॉलोनी निवासी सरजू देवी पत्नी रोडूराम जाट ने रिपोर्ट में बताया कि गत 18 जनवरी की रात्रि को सो रहे थे। रात्रि में किसी ने गेट खटखटाया तो गेट खोलते ही तीन युवकों ने अंदर प्रवेश किया और दोनों के मुंह और हाथ बांध दिए। इसके बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए।
इनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने उतर प्रदेश के बुलंदशहर के नया मदरसा के पास रहने वाले सलमान उर्फ इमरान (22) को अहमदाबाद एवं बुलंदशहर पठान मोहल्ला निवासी नाजिम (23) को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। आरोपितों ने तीसरे आरोपित का नाम आरिफ बताया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपितों को बापर्दा रखा है। उनकी शिनाख्त करवाई जाएगी।
पुलिस आरोपितों को सोमवार को न्यायालय में पेश करेगी। टीम में हैड कांस्टेबल विजयसिंह, कांस्टेबल सोनवीर, बीरबलराम, आईटीसेल के जगमाल दायमा, आशीष कुमार, रणवीर आदि तकनीकी की सहायता से आरोपितों को पकड़ा जा सका है।

मोबाइल की लोकेशन से मिला सुराग

थानाप्रभारी भागसिंह ने बताया कि सलमान उर्फ इमरान मदनगंज थाने में वर्ष 2012 में लूट के मामले का आरोपित था। वह जेल में भी रहा है। पुलिस ने जेल से इसके बारे में जानकारी खंगाली। उसके मोबाइल लोकेशन खंगाली तो वह बजरंग कॉलोनी आ रही थी।
पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने एक और साथी का नाम बताया। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने इसमें किशनगढ़ के आरिफ नामक युवक के शामिल होने की बात कही है। पुलिस उसकी भी सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

Home / Kishangarh / दम्पती को बनाया उन्होंने अपना निशाना, पहले किया किडनैप फिर यूं दी वारदात अंजाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो