scriptकिशनगढ़ में मार्बल मंडी में बनेगा छठा चरण | Sixth phase to be made in Marble Market in Kishangarh | Patrika News
किशनगढ़

किशनगढ़ में मार्बल मंडी में बनेगा छठा चरण

रीको छठें चरण के लिए टेण्डर आमंत्रित15.80 करोड रुपए से होगा एरिया विकसित264 में से पहले चरण में 100 प्लॉट की होगी बिक्री

किशनगढ़Jun 21, 2019 / 12:08 pm

kali charan

Marble Market in Kishangarh

किशनगढ़ में मार्बल मंडी में बनेगा छठा चरण

मदनगंज-किशनगढ़. किशनगढ़ में मार्बल और ग्रेनाइट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मार्बल एरिया में रीको के छठें चरण के तहत एरिया को विकसित करने के लिए टेण्डर आमंत्रित किए है। 15.80 करोड़ की लागत से एरिया होगा विकसित।
किशनगढ़ की मार्बल मंडी एशिया की सबसे बड़ी मंडी है। यहां से मार्बल देश और विदेश तक जाता है। मार्बल उद्योग से हजारों लोग जुड़े हुए हैं। यहां पर मार्बल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए रीको की ओर से रीको का छठा चरण शुरू किया गया है। यह 89.11 हेक्टेयर में फैला होगा। इसमें 264 प्लॉटों की ब्रिकी पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होनी है। प्रथम चरण में करीब 100 प्लॉट की बिक्री होगी। शेष प्लॉट की बाद में बिक्री होगी। वर्तमान में उक्त एरिया को विकसित करने के लिए रोड, नाली, लाइटिंग और चारदीवारी आदि के लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए है। इसे 10 जुलाई को खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मार्बल एरिया में पहले ही पांच चरण पूरे हो गए है। यहां पररीको के छठें चरण के प्रारंभहोने से मार्बल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। वहीं रोजगार के अवसर भी बढेंगे।
पहले पाओ की तर्ज पर होगी ब्रिकी
रीको की ओर से छठें चरण में प्लॉट की ब्रिकी पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होगी। इसमें 5350 रुपए प्रतिवर्ग मीटर के हिसाब से ब्रिकी होगी। इसमें 500 वर्गमीटर से 10 हजार वर्गमीटर तक के प्लॉट है।
अगले साल पूरे होंगे काम
टेण्डर आमंत्रित करने के बाद रेट सही आने पर वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा। उक्त कार्य को 31 मार्च 2020 से पहले पूरा करना होगा। इसके बाद इसकी ऑनलाइन बिक्री प्रारंभ होगी। इसमें बिक्री पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होगी।
इनका कहना है…
मार्बल एरिया में रीको के छठें चरण में 264 प्लॉटों में से करीब 100 प्लॉट की बिक्री की जाएगी। एरिया को विकसित करने के लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए है। इसके बाद ऑनलाइन बिक्री होगी।
– अजय विश्वकर्मा, रीजनल मैनेजर रीको लिमिटेड किशनगढ़

Home / Kishangarh / किशनगढ़ में मार्बल मंडी में बनेगा छठा चरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो