मकान मालिक की भांजी से किया गंदा काम
मदनगंज थाना पुलिस ने किशोरी से दुराचार के आरोपित किराएदार, उसके ***** और एक और आरोपित को किया गिरफ्तारमदनगंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू किराएदार की पत्नी ने भी मकान मालिक पर लगाए दुराचार के आरोप
मकान मालिक की भांजी से किया गंदा काम
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़. मदनगंज थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ किराएदार व दो युवकों ने मिलकर ुदुराचार किया। पीडि़ता ने मदनगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपित की पत्नी ने किशोरी के मामा के खिलाफ दुराचार करने का मामला दर्ज कराया।
मदनगंजथाना सीआई राजेन्द्र खण्डेलवाल ने बताया कि किशोरी मदनगंज थाना क्षेत्र में अपने नाना-मामा के पास रहती है। उसने रिपोर्ट में बताया कि 14 जनवरी 2019 को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान शाम को किराएदार घनश्याम और उसकी पत्नी बहला फुसलाकर छत पर ले गई और किराएदार ने उसके साथ दुराचार किया। इसमें उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया। उसे डराया और धमकाया भी। इसके कुछ दिनों बाद राजवीर और नंदकिशोर को घर में बुलाया और दोनों बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान धमकाया और सभी को बात बताने की बात कहकर ब्लैकमेल करते रहे और बार-बार दुराचार करते रहे। इसमें एक आरोपित किराएदार का ***** बताया जा रहा है। किशोरी ने इसकी जानकारी मामा को दी। वह किशोरी को सोमवार को मदनगंज थाना लेकर पहुंचा। किशोरी की नामजद रिपोर्ट पर पुलिस ने घनश्याम, राजवीर, नंदकिशोर और किराएदार की पत्नी के खिलाफ दुराचार करने और सहयोग करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को किराएदार घनश्याम, नंदकिशोर और राजवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक गीता चौधरी कर रही है।
पत्नी ने किशोरी के मामा पर लगाया आरोप
किराएदार घनश्याम की पत्नी ने किशोरी के मामा पर दुराचार करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि पति के घर में नहीं होने पर उसने जबदस्ती घुसकर दुराचार किया।पुलिस ने किशोरी के मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांचशुरू कर दी।
Home / Kishangarh / मकान मालिक की भांजी से किया गंदा काम