scriptयात्रियों से भरी ऑटो पलटी, बच्चे की गई जान | 1 child died in a road accident at south 24 parganas. | Patrika News
कोलकाता

यात्रियों से भरी ऑटो पलटी, बच्चे की गई जान

दक्षिण 24 परगना जिले के नोदाखाली थाना क्षेत्र के सुकांत हाई स्कूल के समीप यात्रियों से भरी एक ऑटो पलटने से उस पर सवार एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक का नाम प्रियव्रत नस्कर(07) है।

कोलकाताDec 22, 2018 / 03:17 pm

Jyoti Dubey

 Kolkata, West Bengal, India

यात्रियों से भरी ऑटो पलटी, बच्चे की गई जान

– दो छात्राओं को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के नोदाखाली थाना क्षेत्र के सुकांत हाई स्कूल के समीप यात्रियों से भरी एक ऑटो पलटने से उस पर सवार एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक का नाम प्रियव्रत नस्कर(07) है। वह फलता के भदगवानपुर इलाके का रहने वाला था। शुक्रवार की सुबह वह अपने पिता प्रताप नस्कर के साथ उक्त ऑटो पर सवार होकर बखराहाट एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। सूत्रों के अनुसार उक्त ऑटो जब स्कूल के समीप से गुजर रही थी तभी दो छात्राएं उसके सामने आ गई। अचानक छात्राओं को ऑटो के सामने आते देख उन्हें बचाने के लिए चालक ने ब्रेक मार दिया, जिससे ऑटो बेकाबू होकर पलट गई। घटना में प्रियव्रत सह ऑटो पर सवार अन्य यात्री घायल हुए लेकिन उसके सर पर गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय लोगों ने तत्परता के साथ उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर अस्पताल में इलाज शुरू होने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार उसके सर पर गहरी चोट लगी थी और काफी ज्यादा रक्त स्त्राव हो चुका था इसीलिए उसे बचा पाना संभव न हुआ। घटना के बाद सडक़ पर बम्पर बनाने की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल का घेराव किया। इसकी वजह से इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था अचल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बिफरे लोगों की को समझाया और उनकी मांग जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद बिफरे लोग शांत हो गए। पुलिस ने मृतक का शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Home / Kolkata / यात्रियों से भरी ऑटो पलटी, बच्चे की गई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो