scriptबंद कमरे में आग से झुलसकर वृद्धा की मौत | 1 lady died in a fire incident. | Patrika News
कोलकाता

बंद कमरे में आग से झुलसकर वृद्धा की मौत

– उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह स्टेशन रोड संलग्न एक आवासन में आग से झुलसकर एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका का नाम गीता घोष है।

कोलकाताMar 04, 2019 / 04:43 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

बंद कमरे में आग से झुलसकर वृद्धा की मौत

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह स्टेशन रोड संलग्न एक आवासन में आग से झुलसकर एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका का नाम गीता घोष है। वह उक्त आवासन के दूसरे तल्ले पर स्थित एक फ्लैट में अकेले ही रहती थी। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात तकरीबन 9 बजे उनके पड़ोसियों ने उनके कमरे से धुंआ और आग की लपटों को निकलते हुए देखा। उन्होंने तत्परता के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस व 3 दमकलें घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसवाले फ्लैट का दरवाजा तोडक़र कमरे के अंदर पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धा को बिस्तर पर जलते हुए पाया। वृद्धा के शरीर में लगी आग को तत्परता से बुझाया गया और नजदीकी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई चंद्रमाधव घोष ने बताया कि उनकी बहन को कैंसर था। उसने शादी नहीं की थी। मना करने के बाद भी वह शुरू से ही फ्लैट में अकेली ही रहती थी। अकेले रहने के कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। जिस वजह से रोजाना 8 बजते ही उसे खाना देकर उसके कमरे को बाहर से बंद कर दिया जाता था। शुक्रवार की रात को भी उन्होंने यही किया था। पर कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनकी बहन के कमरे से आग निकल रही है। घटना की जांच में जुटी पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो