script31 मार्च तक खर्च करो 285 करोड़, पाई पाई करना होगा खर्च: मेयर फिरहाद | 285 crore should be spent within 31st March- Mayor | Patrika News
कोलकाता

31 मार्च तक खर्च करो 285 करोड़, पाई पाई करना होगा खर्च: मेयर फिरहाद

राज्य सरकार की ओर से कोलकाता नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान शहर के विकास कार्यों के लिए दी गई राशि में से अब भी 285 करोड़ रूपए खर्च नहीं हुए हैं। राज्य की ओर से आवंटित राशि का 1 रूपया भी वापस न जाए।

कोलकाताMar 04, 2019 / 04:16 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

31 मार्च तक खर्च करो 285 करोड़, पाई पाई करना होगा खर्च: मेयर फिरहाद

– वित्तीय वर्ष 2018-19 खत्म होने से पहले प्राप्त राशि के उपयोग का निर्देश

कोलकाता. राज्य सरकार की ओर से कोलकाता नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान शहर के विकास कार्यों के लिए दी गई राशि में से अब भी 285 करोड़ रूपए खर्च नहीं हुए हैं। राज्य की ओर से आवंटित राशि का 1 रूपया भी वापस न जाए, इसे लेकर मेयर फिरहाद हकीम ने कोलकाता नगर निगम के विभिन्न विभागों के एमआईसी व अधिकारियों को सचेत किया गया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि वे 31 मार्च अर्थात वित्तीय वर्ष 2018-19 के खत्म होने से पूर्व ही राज्य सरकार की राशि का पाई-पाई खर्च कर उन्हें हिसाब दें। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के अंदर अब तक शहर में हुए विकास कार्य व उन पर हुए खर्च हुई राशि की रिपोर्ट सौंपे। सूत्रों से मिली इस जानकारी के अनुसार शनिवार को कोलकाता नगर निगम के मुख्यालय में मेयर परिषद सदस्यों की मासिक बैठक हुई। जिसमें मेयर ने बची राशि का उल्लेख किया और अधिकारियों से कहा कि चाहे जैसे भी हो राज्य सरकार का एक रूपया भी वापस नहीं जाना चाहिए। 31 मार्च के अंदर वे शहर में वित्त वर्ष का लक्ष्य व कार्य खत्म हुआ देखना चाहते हैं।

Home / Kolkata / 31 मार्च तक खर्च करो 285 करोड़, पाई पाई करना होगा खर्च: मेयर फिरहाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो