script९० वर्षीय महिला ने शरीर में आग लगाकर की आत्महत्या | 90-year-old woman committed suicide by setting fire to body | Patrika News
कोलकाता

९० वर्षीय महिला ने शरीर में आग लगाकर की आत्महत्या

– फूलबगान थाना इलाके की घटना

कोलकाताApr 11, 2019 / 10:59 pm

Rakesh Mishra

rajasthan news

90-year-old woman committed suicide by setting fire to body


कोलकाता
फूलबगान थाना इलाके की रहने वाली एक ९० वर्षीय महिला ने शरीर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। वृद्धा का नमा लक्ष्मी मंडल (९०) है। वह एमएम रोड इलाके में रहती थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार तडक़े ३.३० बजे के करीब वृद्धा ने अपने शरीर में आग लगा ली। उसको गंभीर हालत में एनआरएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, वह ९६ फीसदी जल गई थी। सोमवार सुबह ११.३५ बजे करीब चिकित्सा चलने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
आभूषण की दुकान से ब्रेसलेट चोरी, महिला गिरफ्तार
गरियाहाट इलाके में आभूषण की दुकान से सोने की ब्रेसलेट चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम मुमताज बेगम (५७) है। वह भांगड़ इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने उसके पास से ५० हजार रुपए मूल्य की एक सोने की ब्रेसलेट बरामद किया है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि २ अप्रेल को देवप्रसाद कर्मकार नाम के आभूषण कारोबारी ने बेासलेट चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से महिला को चिन्हित किया गया। आरोपी को ७ अप्रेल को गरियाहाट इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे १ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Home / Kolkata / ९० वर्षीय महिला ने शरीर में आग लगाकर की आत्महत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो