scriptआग से झुलसी महिला की मौत | a women died after caught in fire. | Patrika News
कोलकाता

आग से झुलसी महिला की मौत

– आरोप: दहेज के लिए ससुरालवालों ने की हत्या। पति गिरफ्तार, सास-ससुर फरार।

कोलकाताMar 24, 2019 / 03:58 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

आग से झुलसी महिला की मौत

हुगली. जिले के चंडीतल्ला थाना क्षेत्र के नैटी ग्राम पंचायत अंतर्गत कामारनाज इलाके में आग से झुलसकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम अदीती पाल है। गुरुवार की रात पुलिस वालों ने उसकीससुराल से उसका झुलसा हुआ शव बरामद किया। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने दहेज के लिए साजिश के तहत उसकी हत्या की है। उनके अनुसार 3 वर्ष पहले अदीती का विवाह चंदन पाल के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसके सास-ससुर उस पर मायके से गहने और रुपए लाने का दवाब दिया करते थे। उसका पति उसके साथ मारपीट भी करता था। शादी के 2 साल के बाद अदीती ने एक बेटे को जन्म दिया। उसके मायकेवालों ने सोचा कि अब शायद स्थिति संभल जाएगी, पर उसके ससुरालवालों का उसके प्रति रवैया नहीं बदला। मृतका के भाई के अनुसार गुरुवार की शाम उसे चंदन ने फोन कर बताया कि उसकी बहन बीमार है। मगर जब वह वहां पहुंचा तो देखा पुलिस उसके बहन के झुलसे शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही है। पूछने पर पता चला कि खाना बनाते वक्त शरीर में आग लगने से उसकी मौत हो गई है। आरोप है कि उसने जब उसकी मौत के लिए मृतका के ससुरालवालों को दोषी ठहराना शुरू किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। जिसके बाद मृतका के मायकेवालों ने चंदन और उसके माता-पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके सास-ससुर अब भी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो