scriptअभिषेक ने किया पलटवार, त्रिपुरा में भाजपा का गुण्डा का रूप आया सामने | Abhishek's counterattack, BJP's face of hooliganism surfaced in Tripur | Patrika News
कोलकाता

अभिषेक ने किया पलटवार, त्रिपुरा में भाजपा का गुण्डा का रूप आया सामने

अभिषेक बनर्जी ने अपने ट्वीट में भाजपा को संबोधित करते हुए लिखा है कि वह जो इच्छा करें, लेकिन तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा में एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।

कोलकाताAug 07, 2021 / 11:42 pm

Manoj Singh

अभिषेक ने किया पलटवार, त्रिपुरा में भाजपा का गुण्डा का रूप आया सामने

अभिषेक ने किया पलटवार, त्रिपुरा में भाजपा का गुण्डा का रूप आया सामने

की त्रिपुरा में तृणमूल नेताओं पर हमला की निंदा

कोलकाता
त्रिपुरा के आमबासा में शिनवार को पश्चिम बंगाल से गए तृणमूल कांग्रेस के नेताओं गाड़ी पर ईट-पत्थर से हमला हुआ। हमले में पार्टी नेता देवांशु भट्टाचार्य, जया दत्त और सुदीप राय घायल हुए है, जो अगरतला से धर्मनगर में पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। तृणमूल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करवाने का आरोप लगाया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इसे भाजपा का गुंडा रूप करार दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर बर्बरता पूर्वक हमला किया गया है। इससे भाजपा का गुंडा रूप सामने आया है। यह घटना त्रिपुरा में गुंडाराज चलने को प्रमाणित करती है। अभिषेक बनर्जी ने अपने ट्वीट में भाजपा को संबोधित करते हुए लिखा है कि वह जो इच्छा करें, लेकिन तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा में एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। दसरी ओर राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष रविवार को त्रिपुरा जा रहे हैं।
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने अपने पार्टी नेताओं पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि त्रिपुरा में तृणमूल के नेतृत्व में वास्तिवक क्रांति शुरू हुई है और वहां से भाजपा की सरकार को हटाए जाने तक जारी रहेगी। त्रिपुरा में आम लोगों औैर तृणमूल के महागठबंधन वाली सरकार बनेगी।
खबरों में बनने के लिए नाटक कर रही है तृणमूल- दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस पर कोई हमला नहीं किया है। इससे पहले भी तृणमूल के नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के जुलूस में अपनी गाड़ी ढ़ूका दी थी। इस लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की थी। त्रिपुरा में तृणमूल अस्तित्व तक समाप्त हो गया है। वह मीडिया में रहने के लिए नाटक कर रही है।

Home / Kolkata / अभिषेक ने किया पलटवार, त्रिपुरा में भाजपा का गुण्डा का रूप आया सामने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो