scriptअमित मित्रा ने किया अमित शाह का दावा खारिज | Amit Mitra reject Amit Shah's aligation about central fund | Patrika News
कोलकाता

अमित मित्रा ने किया अमित शाह का दावा खारिज

कहा, वामपंथियों की मदद से बंगाल हिंसा फैलाना चाह रही है भाजपा

कोलकाताJun 29, 2018 / 09:58 pm

MANOJ KUMAR SINGH

Kolkata

अमित मित्रा ने किया अमित शाह का दावा खारिज

शाह केन्द्र 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपये खर्च नहीं करने का आरोप लगा रहे है। लेकिन ममता सरकार ढांचागत विकास पर 18 हजार करोड़ खर्चकी है
कोलकाता
पश्चिम बंगाल के वित्तमंत्री अमित मित्र ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सारे आरोपों को खारिज करते हुए विकास पर पर्याप्त धन राशि खर्च करने का दावा किया। उन्होंने भाजपा पर वाम मोर्चा के साथ मिल कर बंगाल में हिंसा फैलाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।
अमित मित्र ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सारे आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि शाह का आरोप कोरा झूठा है। राज्य सरकार ने केन्द्र से मिली सभी धन राशि विकास पर पर्याप्त खर्च की है। अमित शाह बंगाल सरकार पर केन्द्र से मिले 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपये खर्च नहीं करने का आरोप लगा रहे है। लेकिन ममता बनर्जी सरकार ने ढांचागत विकास पर 18 हजार करोड़ रुपये खर्च किए है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति तेज हुई है। मित्र ने गुरुवार को नवान्न में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमित शाह को देखना है तो बंगाल के गांव-गांव में जाकर देखे कि किस तरह राज्य में विकास हो रहा है। रास्ता-घाट से लेकर पुल और सडक़ से हर गांव जुड़ गया है। लेकिन केन्द्र सरकार ने बंगाल को मिलने वाली धन राशि कम कर के राज्य हो रहे विकास की गति को रोकने की कोशिश की है। केन्द्र सरकार ने बंगाल में अनेक जन कल्याण संबंधित परियोजनाओं को बंद करने दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने बंगाल में 38 कल्याणकारी परियोजनाओं को बंद कर दिया है। राज्य में 28 परियोजनाओं के फंड में कटौती कर दी गई है। फिर भी राज्य सरकार ने अपने स्तर पर सभी कल्याणकारी परियोजनाओं पर काम जारी रखा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह को जवाब देना होगा कि क्यों केंद्र ने बंगाल में विकास परियोजनाओं को बंद कर दिया।
अमित मित्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा ममता सरकार पर झूठे आरोप लगा कर बदनाम करने की कोशिश कर रही है और वह वाम मोर्चा की मदद से बंगाल में हिंसा फैला कर अपनी राजनीति चमकाना चाहती है।

Home / Kolkata / अमित मित्रा ने किया अमित शाह का दावा खारिज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो