scriptश्रमदान में टपकी बूंदें, तो संवर उठे 2 सरोवर | amrtam jalam | Patrika News
कोलकाता

श्रमदान में टपकी बूंदें, तो संवर उठे 2 सरोवर

हाजीनगर के बेलूरपाड़ा बिचालीघाट और लिलुआ के पुष्करणा ब्रह्म बगीचा ब्रहमतेजेश्वर सरोवर घाट की साफ-सफाई—-राजस्थान पत्रिका का अमृतं जलम् अभियान

कोलकाताJun 10, 2019 / 02:55 pm

Shishir Sharan Rahi

kolkata

श्रमदान में टपकी बूंदें, तो संवर उठे 2 सरोवर

कोलकाता/लिलुआ. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के हाजीनगर के बेलूरपाड़ा बिचालीघाट और लिलुआ के पुष्करणा ब्रह्म बगीचा के ब्रहमतेजेश्वर सरोवर घाट पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। बड़ी संख्या में दोनों स्थानों में स्थानीय निवासियों ने उमंग-उत्साह के साथ पत्रिका के इस अभियान में भाग लेते हुए इसकी सराहना की। उत्तर 24 परगना जिले के हाजीनगर के बेलूरपाड़ा बिचालीघाट पर रविवार को अभियान के तहत अमन संघ, जनकल्याण सेवा समिति के सदस्यों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। अमन पांडे, गुड्डू गोस्वामी, तापस प्रमाणिक, आशीष दास, अमित साव, अमित राजभर, बबलू राजभर, बिट्टू सिंह, चंदन यादव, सुनील साव, बिट्टू साव, सूरज जायसवाल, मृत्युंजय ओझा, प्रमोद राम, राकेश साव, नरेश गौड़, सरोज यादव, बिट्टी जायसवाल सहित कई लोगों ने श्रमदान कर घाट को संवार दिया।
—-–उधर लिलुआ में ब्रहमतेजेश्वर सरोवर घाट की सफाई

उधर लिलुआ में अमृतं जलम् अभियान के तहत पुष्करणा ब्रह्म बगीचा के ब्रहमतेजेश्वर सरोवर के घाट की सफाई की गई। ब्रह्म बगीचा के सचिव रामगोपाल थानवी ने पत्रिका के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि जल संरक्षण के प्रति राजस्थान पत्रिका का यह अभियान सराहनीय है। इस के तहत राजस्थान के कई तालाबों का इस अभियान से कायाकल्प हो चुका है। ब्रह्म तेज़ेश्वर सरोवर लिलुआ का एक पुराना सरोवर है इसमें बरसात में जल की काफी आवक होती है पर जल का ठहराव नहीं होता। इस सरोवर में जल ठहराव और सौंदर्यकरण के लिए ट्रस्ट बोर्ड प्रयासरत है। अभियान में मनोज व्यास, राहुल पुरोहित, ग्वाल दास व्यास, छोटुलाल पुरोहित, पी शीतल सहित कई लोग ने शिरकत की।

Home / Kolkata / श्रमदान में टपकी बूंदें, तो संवर उठे 2 सरोवर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो