6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन में वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह

छात्राओं ने किया तरह-तरह के खेलों का प्रदर्शन

2 min read
Google source verification
kolkata

अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन में वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह

लिलुआ (हावड़ा). अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन के नए प्रांगण में वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह में कक्षा छठीं से नवीं और 11वीं की छात्राओं ने भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला, विशिष्ट अतिथि उमेशचंद्र शुक्ला, पार्षद कैलाश मिश्रा, विद्यालय उपाध्यक्ष किशन गोयल, प्राचार्य सरोज कुमार श्रीवास्तव, उप-प्राचार्या काकोली नाग,रामविलास अग्रवाल, सुभाष गुप्ता (ट्रस्टी), सुनील कुमार जोशी उपस्थित थे। छात्राओं ने तरह-तरह के खेलों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में इन्दिरा सदन 122 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, कल्पना सदन 110 अंक के साथ द्वितीय और निवेदिता सदन ने 99 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया।
----स्वर्णिम इंटरनेशनल स्कूल का खेल दिवस मनाया
कोलकाता. स्वर्णिम इंटरनेशनल स्कूल का खेल दिवस स्कूल के संस्थापक चेयरमैन एचपी बुधिया के सान्निध्य में खेल उत्सव थीम के साथ मनाया गया। आईजीपी प्रेसीडेंसी रेंज राजेश कुमार मुख्य अतिथि और डॉ. पल्लव दास (राजपुर सोनारपुर नगरपालिका के चेयरमैन) विशिष्ट अतिथि थे। इसके अलावा समारोह में स्कूल की रेसीडेंट डायरेक्टर स्वाति सरावगी भी मौजूद थी। स्कूल के वार्षिक खेलकूद समारोह में विजेता आदित्य कुमार बक्शी, ए. भट्ट और ए. घोष को पुरस्कृत किया गया।

---ध्यानचंद की जयंती के दिन मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस
हॉकी के महान् खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के दिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान् कालजयी हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह जिन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाया, उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिन 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार प्रमुख हैं। इस अवसर पर खिलाडय़िों के साथ-साथ उनकी प्रतिभा निखारने वाले कोच को भी सम्मानित किया जाता है। इसके अतिरिक्त् सभी भारतीय स्कूल और शिक्षण संस्थान 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के दिन अपना सालाना खेल समारोह आयोजित करते हैं। पंजाब और चंडीगढ़ में यह दिन बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।