script22 अगस्त से ७२ घंटे बंद रहेगा अरविन्द सेतु | Arvind Setu will be closed for 72 hours from 22 August | Patrika News
कोलकाता

22 अगस्त से ७२ घंटे बंद रहेगा अरविन्द सेतु

– हेल्थ ऑडिट के लिए बंद रहेगा श्यामबाजार से उल्टाडांगा को जोडऩे वाला सेतु

कोलकाताAug 20, 2019 / 03:46 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

22 अगस्त से ७२ घंटे बंद रहेगा अरविन्द सेतु

कोलकाता . महानगर के विद्यापति सेतु, जीवनानंद सेतु, उल्टाडांगा सेतु के बाद केएमडीए(कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी) की ओर से अरविंद सेतु को बंद रखने का फैसला लिया गया है। आगामी २२ से २5 अगस्त तक केएमडीए के अधिकारी उत्तर कोलकाता के उक्त सेतु का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। साथ ही इसके आवश्यक हिस्सों पर मरम्मत भी की जाएगी।

वाहनों का बदलना पड़ेगा रुट

सेतु के बंद रहने से श्यामबाजार और उल्टाडांगा के बीच का सीधा संपर्क टूट जाएगा। 72 घंटे के लिए ट्राम की आवाजाही को बन्द रखने का निर्णय लिया है। खन्नागामी छोटे वाहन व ऑटो अरविंद सेतु में चढऩे के पहले बाई ओर मुड़ कर कविराज बागान लेन, कैनल ईस्ट-वेस्ट बैली ब्रिज, वेस्ट रोड नीरद बिहारी मल्लिक स्ट्रीट – राजा दीरेन्द्र स्ट्रीट होकर अरविन्द सरणी होते हुए खन्ना मोड़ की ओर आएंगे। दूसरी ओर उल्टाडांगागामी छोटे वाहन व ऑटो अरविन्द सरणी- दीनेन्द्र स्ट्रीट क्रासिंग से बाई ओर दीनेन्द्र स्ट्रीट- उल्टाडांगा रोड-कैनल वेस्ट रोड – उल्टाडांगा मैन रोड होकर हाटको मोड़ तक जाएंगे। उल्लेखनीय है कि ५० वर्ष पुराने इस सेतु का दिनों पहले ही एक बार हेल्थ ऑडिट किया गया था। जिसके बाद आगामी तीन दिन केएमडीए के इंजीनियर्स व विशेषज्ञों की टीम ने इसे बंद रखकर इसके वाहन ढोने की क्षमता को जांचने का फैसला लिया है। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य रखना कोलकाता पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनने वाली है। इसके साथ ही शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Home / Kolkata / 22 अगस्त से ७२ घंटे बंद रहेगा अरविन्द सेतु

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो