scriptघर में घुसकर 75 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म की कोशिश | Attempting to rape a 75-year-old woman by entering her home | Patrika News
कोलकाता

घर में घुसकर 75 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म की कोशिश

दक्षिण कोलकाता की घटना

कोलकाताJan 21, 2021 / 08:46 am

Renu Singh

घर में घुसकर 75 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म की कोशिश

घर में घुसकर 75 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म की कोशिश

कोलकाता

महानगर के रिजेंट पार्क थाना इलाके में घर में घुसकर 75 वर्षीय एक वृद्ध महिला को पीटने के बाद उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है। कोलकाता में हुई इस घटना के बाद से इलाके के लोग जहां आतंकित हैं वहीं आक्रोशित भी हैं। वृद्ध महिला की बेटी व दामाद ने रिजेंट पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि 75 वर्षीय वृद्धा रिजेंट पार्क थाना क्षेत्र में किराए के मकान में अकले रहती है। सोमवार की रात को अचानक उक्त वृद्ध महिला के घर में एक युवक घुस गया और फिर उनके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि युवक ने ७५ वर्षीय महिला से दुष्कर्म की कोशिश भी की। वह चिल्लाने लगी तो अपराधी भाग गया। घटना के बाद से वृद्ध महिला आतंकित हैं वहीं इलाके के लोग काफी गुस्से में है। स्थानीय लोग दोषी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 341,323,379,511, के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Home / Kolkata / घर में घुसकर 75 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म की कोशिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो