scriptकर्ज के दवाब में ऑटो चालक ने पीया कीटनाशक | Auto driver drops pesticides in debt stress | Patrika News
कोलकाता

कर्ज के दवाब में ऑटो चालक ने पीया कीटनाशक

– दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थाना क्षेत्र के गाधीपाड़ा इलाके में कर्ज के दबाव में आकर एक ऑटो चालक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम मोतालेब मंडल(35) है।

कोलकाताDec 25, 2018 / 03:57 pm

Jyoti Dubey

 Kolkata, West Bengal, India

कर्ज के दवाब में ऑटो चालक ने पीया कीटनाशक

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थाना क्षेत्र के गाधीपाड़ा इलाके में कर्ज के दबाव में आकर एक ऑटो चालक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम मोतालेब मंडल(35) है। रविवार की रात उसका शव उसके घर के पास के बगीचे से बरामद किया गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पिछले साल मोतालेब को झांसे में लेकर उसके एक परिचित ने दोगुना मुनाफे का भरोसा दिलाते हुए 1 लाख 80 हजार रूपए लिए थे। उसने यह रूपए बाजार से कर्ज लेकर उसे दिया था। रूपए लेने के बाद वह आदमी फरार हो गया। उसके बाद से उसका कहीं कुछ पता न चला। इधर बाजार के लोगों ने उस पर कर्ज लौटाने का दबाव देना शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार इस कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। उसने लोगों से मिलना-जुलना भी बंद कर दिया था। रविवार की शाम अचानक वह अपने घर से गायब हो गया। उसके परिजन जब उसे तलाशते-तलाशते उस बगीचे तक पहुंचे तो वहां उसे पड़ा हुआ देखा। उसके मुंह से सफेद झाक निकल रहा था। उन लोगों ने तत्परता के साथ उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उसके परिजनों के शिकायत के आधार पर मृतक को ठगने वाले व्यक्ति की तलाशी की जा रही है।

Home / Kolkata / कर्ज के दवाब में ऑटो चालक ने पीया कीटनाशक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो