scriptजर्जर मकान का बरामदा गिरने से 2 की मौत | balcony of adangerous building collapsed, 2 died. | Patrika News
कोलकाता

जर्जर मकान का बरामदा गिरने से 2 की मौत

– दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के षष्ठीतल्ला इलाके में जर्जर मकान का बरामदा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम सनातन सरदार और सिद्धेश्वर बंद्योपाध्याय है।

कोलकाताMar 30, 2019 / 02:26 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

जर्जर मकान का बरामदा गिरने से 2 की मौत

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के षष्ठीतल्ला इलाके में जर्जर मकान का बरामदा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम सनातन सरदार और सिद्धेश्वर बंद्योपाध्याय है। शुक्रवार सुबह-सुबह हुए हादसे की वजह से पूरे इलाके में दुख की लहर है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतकों के पड़ोसी श्रीमंत सरदार के घर पर छत ढलाई चल रही थी। दोनों जर्जर मकान के नीचे खड़े होकर अपने पड़ोसी के नए घर का निर्माण कार्य देख रहे थे। अचानक उक्त मकान के बरामदे का एक हिस्सा टूटकर गिरा और दोनों उसके मलबे के नीचे आ गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता के साथ उन्हें बाहर निकाला और चोटिल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सिर पर चोट लगने और दम घुटने की वजह से दोनों की जान गई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार जर्जर मकान सालों से बंद पड़ा था। मकान के मालिक को कई बार इसे लेकर टोका गया था लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

Home / Kolkata / जर्जर मकान का बरामदा गिरने से 2 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो