डकैती का मुख्य सरगना बांग्लादेशी है। वह पहले भी डकैती के मामले में गिरफ्तार होकर सात साल की सजा काट चुका है।
कोलकाता•Aug 21, 2019 / 02:37 pm•
Vanita Jharkhandi
नरेन्द्रपुर में व्यवसायी के घर डकैती में बांग्लादेशी का हाथ, 3 और हुए गिरफ्तार
बारूईपुर . दक्षिण 24 परगना के नरेन्द्रपुर में एक व्यवसायी के घर डकैती करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ करने के बाद पता चला कि इस डकैती का मुख्य सरगना बांग्लादेशी है। वह पहले भी डकैती के मामले में गिरफ्तार होकर सात साल की सजा काट चुका है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रविवार की देर रात लगभग दो बजे के करीब स्थानीय व्यवसायी अरूप दत्त के घर में सश डकैतों का एक दल घुस गया था। 6 डकैतों में से तीन पुलिस की पोशाक में थे। इसमें से एक दीपू साहा को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। पुलिस ने सोमवार की रात को और तीन लोगों को बाघाजतीन इलाके से गिरफ्तार किया। उनके नाम रेजाउल शेख, मामून शेख तथा सबूज शेख है। ये तीनों ही बांग्लादेशी है। कई सालों पहले रेजाउल बांग्लादेश से आकर नरेन्द्रपुर में रहने लगा था। वह डैकेतों का मुख्य सरगना है। इसके पहले भी वह गिरफ्तार हो चुका है।