scriptसांस्कृतिक राष्ट्र के स्रोत रहे बंकिम चट्टोपाध्याय | Bankim Chatterjee was source of cultural Nation | Patrika News
कोलकाता

सांस्कृतिक राष्ट्र के स्रोत रहे बंकिम चट्टोपाध्याय

बंगाल के बुद्धिजीवियों ने शाह के साथ मंच साझा किया

कोलकाताJun 29, 2018 / 09:54 pm

MANOJ KUMAR SINGH

kolkata

सांस्कृतिक राष्ट्र के स्रोत रहे बंकिम चट्टोपाध्याय

भारत कभी भी भू-राजनीतिक राष्ट्र या देश नहीं रहा। यह भू-सांस्कृतिक राष्ट्र है
कोलकाता
साहित्यकार बुद्धदेव गुहो और डॉ. अनिर्वान गागुली सहित बंगाल के बड़े बुद्धिजीवियों ने बुधवार को पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मंच साझा किया। मौका था डॉ. प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रथम बंकिम चट्टोपाध्याय व्याख्यान माला था। इस मौके पर अमित शाह ने बंकिम चट्टोपाध्याय को सांस्कृतिक राष्ट्र के स्रोत बताया और बुद्धिजीवियों से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने जब देश में सभी सांस्कृतिक मूल्यों का पतन होने लगा था। चिन्ता होने लगी थी कि क्या हमारी सांस्कृति लुप्त हो जाएगी। तभी बंकिम चट्टोपाध्यय ने आनंदमठ और बंदे मातरम का आगम हुआ और एक सांस्कृति आंदोलन शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रवाद की व्याख्या संकुचित नहीं थी हमारा राष्ट्रवाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद ही था। भारत कभी भी भू-राजनीतिक राष्ट्र या देश नहीं रहा। यह भू-सांस्कृतिक राष्ट्र है। हमारे वेदों, उपनिषदों में भी इसका वर्णन है। लेकिन बंकिम चट्टोपाध्याय ने इसे अपनी रचना आनंदमठ में आधुनिक रुप में परिचय कराया और इसमें लिखे गई गीत बंदे मातरम आधुनिक सांस्कृतिक राष्ट्र की भक्ति का मंत्र बन गया। इसका देश से भावनात्मक जुड़ाव है। इसे गाने से अभी भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सांस्कृतिक राष्ट्र का स्वरूप आनंदमठ से ही लिया था। इस मौके पर बुुद्धिजीवी प्रो. अमित सुदन भट्टाचार्य, बुद्धदेव गुहा, राधा रमन चक्रवर्ती, चिंतक प्रो. अचिन्त विश्वास, स्मृति कुमार सरकार और प्रो. पूर्वी राय भी शाह के साथ मंच पर विराजमान थे।
——————
शाह ने दिया 21 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य
सांगठनिक और सोशल मीडिया सेल के साथ की बैठक
सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने का दिया निर्देश
कोलकाता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के पहले दिन बुधवार को कोलकाता में प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ सानगठनिक और सोशल मीडिया के साथ बैठक की। इस दौरान शाह ने पार्टी नेताओं को वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य के कुल 42 लोकसभा सीटों की आधी सीटों जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया।
शाह ने इस दिन दोपहर एक बजे से 3.30 बजे तक पोर्ट ट्रस्ट के गेस्ट हाउस में पार्टी नेताओं के साथ सांगठनिक बैठक की। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, मुकुल राय, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, सांसद रुपा गांगुली, केन्द्रीय मंत्री रुपा गांगुली, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित पार्टी के एक नेता ने बताया कि ढाई घंटे की बैठक में दिलीप घोष ने शाह को अपनी रिपोर्ट सौपी। रिपोर्ट में राज्य के 42 सीटों में 22 लोकसभा सीटों को चिन्हित किया गया है, जहां भाजपा के जीतने की संभावनाएं बताई गई है। रिपोर्ट में जीतने की संभावनाएं पंचायत चुनाव सहित अन्य चुनावों में भाजपा के वोट में हुई वृद्धि और लोगों के जुड़ा सहित अन्य कारणों के आधार पर तैयार की गई है। लेकिन शाह रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने दिलीप घोष को बुधवार को विस्तृत रिपोर्ट देने को निर्देश दिया और कहा कि राज्य के 50 प्रतिशत सीट जीतने की तैयारी की जाए। इसके लिए सभी बूथों स्तर तक पार्टी का संगठन मजबूत करना होगा। बंगाल में भाजपा के दो सांसद हैं। एसएस अहलुवालिया दाजिलिंग से और बाबुल सुप्रियो आसनसोल से सांसद हैं। सोशल मीडिया सेल के साथ बैठक के दौरान शाह ने कहा कि बंगाल में हिंसा हो रही है और सत्ताधारी पार्टी गोली मार रही है। हम इसका जवाब सोशल मीडिया के जरिए देंगे। सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाईए और उस पर प्रचार चलाईए कि गुजरात में भाजपा है, लेकिन वहां हिंसा नहीं होती है। इसी तरह तरह जहां, जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां हिंसा नहीं होती है, लेकिन बंगाल में होती है।

Home / Kolkata / सांस्कृतिक राष्ट्र के स्रोत रहे बंकिम चट्टोपाध्याय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो