scriptसेल्समैन बनकर घर में घुसे, स्प्रे कर बेहोश किया, नकदी व गहने ले उड़े | Become a salesman, enter the house, spray and take cash | Patrika News
कोलकाता

सेल्समैन बनकर घर में घुसे, स्प्रे कर बेहोश किया, नकदी व गहने ले उड़े

सोनारपुर: बहू बेटे गए थे काम पर, महिला थी घर में अकेली

कोलकाताApr 07, 2018 / 08:20 pm

Rabindra Rai

kolkata west bengal
कोलकाता
महानगर तथा आस-पास के इलाकों में सेल्समैन बनकर लूटने वाला गिरोह इन दिनों सक्रिय है। इस गिरोह में महिला-पुरुष शामिल हैं। इस गिरोह के अपराधी घर में रह रही अकेली महिलाओं एवं वृद्ध दम्पतियों को अपना निशाना बना रहे हैं। दक्षिण २४ परगना जिले के सोनारपुर थाना क्षेत्र के सुभाष ब्लॉक में इस तरह की घटना सामने आई है। महिला और पुरुष परफ्यूम बेचने के बहाने एक घर में गए और वृद्धा को बेहोश कर घर से सारे नकदी और गहने ले उड़े।
फ्लैट में मानसी दासगुप्ता (55) अकेली थी। बेटे और बहू काम पर गए थे। किसी ने बेल बजाई। उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने एक युवक और युवती थे। दोनों ने अपना परिचय परफ्यूम सेल्समैन के रूप में दिया। पहले तो मानसी ने परफ्यूम लेने से सीधे इन्कार कर दिया, लेकिन जल्द ही दोनों ने अपनी लुभावनी बातों में महिला को फंसा लिया और अपने उत्पाद को दिखाने के बहाने उनके घर के अंदर घुस गए। घर का दरवाजा बंद किया और मुंह पर स्प्रे छिड़क कर उन्हें बेहोश कर दिया। घर से महंगी चीजें, अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी ले कर उड़ गए।
जाते वक्त फ्लैट किया बंद
जाते वक्त मानसी तथा पड़ोसी के फ्लैट को बाहर से बंद कर दिया। होश आने पर मानसी ने पड़ोसियों की मदद ली। शुक्रवार की रात सोनारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस तरह की घटना लोगों में हड़कंप मच गया है।
दो जने के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके के रहने वाले एक व्यवसायी ने न्यू जोधपुर पार्क इलाका में स्थित साउथ सिटी कॉम्प्लेक्स के बाशिंदा दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जादवपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जादवपुर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। कल्याण बोस और आदित्य अशोके उर्फ आदित्य भाई पर लगभग साढ़े तील लाख रुपए की ठगी का आरोप है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष २०१६ में उक्त दोनों ने उससे उधार में फायर फाइटिंग सिष्टम खरीदे थे। माल लेने के बाद उसके ३ लाख ५२ हजार ३ सौ २९ रुपए नहीं दे रहे हैं। शिकायतकर्ता ने अलीपुर कोर्ट में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कोर्ट के निर्देश पर जादवपुर थाने में मामला दायार किया गया। जादवपुर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल्याण की साउथ सिटी के प्रथम टावर में दुकान है।

Home / Kolkata / सेल्समैन बनकर घर में घुसे, स्प्रे कर बेहोश किया, नकदी व गहने ले उड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो