कोलकाता

ममता बनर्जी आज PM मोदी को ये देंगी जन्मदिन का तोहफा…

ममता बनर्जी कोलकाता से प्रधानमंत्री के लिए खरीद कर अपने साथ ले गई हैं…

कोलकाताSep 18, 2019 / 01:53 pm

Ashutosh Kumar Singh

ममता बनर्जी आज PM मोदी को ये देंगी जन्मदिन का तोहफा…

कोलकाता
पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को उनके जन्म दिन का तोहफा देंगी। ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच गई हैं। मोदी को तोहफा देने के लिए ममता बनर्जी बंगाल से अच्छी क्वालिटी की मिठाईयां और कुर्ता ले गई हैं। शाम 4ः30 बजे मोदी से मुलाकात के समय ये भेंट देंगी। मंगलवार दोपहर दिल्ली रवाना होने से पहले ममता बनर्जी ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मोदी की पत्नी (PM Modi Wife) जसोदा बेन (Jasoda Ben) से मुलाकात की थी। ममता बनर्जी ने जसोदा बेन को उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की थीं।
यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जसोदा बेन से मिली ममता बनर्जी, भेंट में दी…
लम्बे अरसे बाद बाद बनर्जी बुधवार को मोदी से मुलाकात करेंगी। लोकसभा चुनाव के समय से लेकर अब तक ममता बनर्जी ने मोदी से दूरी थी। मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बुलाई गई कई बैठकों में उन्होंने भाग लेने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः यहां किया गया यज्ञ, मांगी गई PM की सलामती की दुआ

———
पहले भी मोदी को कुर्ता भेजती थी ममता
यह पहला मौका नहीं है जब ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तोहफा के तौर पर कुर्ता दे रही हैं। पहले भी दुर्गापूजा पर ममता बनर्जी मोदी को तोहफे मे मिठाई और कुर्ता भेजती थीं। लोकसभा के चुनाव के पहले मोदी से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को दिए साक्षात्कार में इसका खुलासा भी किया था।
——

यह भी पढ़ेंः PM मोदी के जन्मिदन पर ममता बनर्जी ने क्या कहा?

ममता ने पत्थर का लड्डू भेजने की बात कही थी
मोदी की ओर से इसका खुलासा किए जाने के बाद ममता बनर्जी भड़क उठी थीं। एक जनसभा को संबोधित करते समय ममता बनर्जी ने कहा था कि अब वो मोदी को पत्थर का लड्डू भेजेंगी ताकि उनका दांत टूट जाए।

Home / Kolkata / ममता बनर्जी आज PM मोदी को ये देंगी जन्मदिन का तोहफा…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.