scriptबंगाल सरकार खोलेगी अंग्रेजी माध्यम के 100 स्कूल | Bengal Government to open 100 English medium schools | Patrika News
कोलकाता

बंगाल सरकार खोलेगी अंग्रेजी माध्यम के 100 स्कूल

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की सरकार ने पहली बार राज्य में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की थी।

कोलकाताJun 24, 2018 / 10:40 pm

MANOJ KUMAR SINGH

kolkata west bengal

बंगाल सरकार खोलेगी अंग्रेजी माध्यम के 100 स्कूल

गरीब बच्चों को दी जाएगी शिक्षा, फीस रहेगी कम
कोलकाता

पश्चिम बंगाल सरकार अंग्रेजी माध्यम के १०० नए स्कूल खोलेगी। इन स्कूलों में गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जाएगी। राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने शनिवार को बताया कि राज्य भर में अंग्रेजी माध्यम के 100 स्कूल खोले जाएंगे। ये स्कूल उन बच्चों को ध्यान में रख कर खोलने का फैसला किया गया है, जो पैसे के अभाव में
महंगे निजी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खोले जाने वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की फीस निजी स्कूलों से कम होगी।
इन स्कूलों के लिए अलग से प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की सरकार ने पहली बार राज्य में बेहतर गुणवत्ता वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की थी। लेकिन वर्ष 2011 में वाममोर्चा के हारने के बाद यह मामला ठण्डे बस्ते में चला गया था। सत्ता में आने के सात साल तक ममता सरकार ने इस फाइल को दबाए रखा और अब जा कर इसकी घोषणा कर रही है।
——————

अरविंद डागा सीटा के नए अध्यक्ष

बेहतर प्रदर्शन करने वालों पुरस्कार से नवाजा

कोलकाता
कलकत्ता इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन (सीटा) की 79 वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान शनिवार को नई कमेटी
के चुनाव नतीजे की घोषणा की गई। अरविन्द डागा को एसोसिएशन का नए अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा किशन मोहता सचिव और बंटी अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा सीटा की नई कार्यकारणी के सदस्यों की भी घोषणा की गई। इस मौके पर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार सुराना, उपाध्यक्ष अशोक कुमार बांका, सचिव अरविन्द तिवारी और कोषाध्यक्ष संदीप राठी सहित सभी पूर्व अध्यक्ष और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
इससे पहले वार्षिक आम बैठक के प्रारंभ में एसोसिएशन के सदस्यों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार
दिए गए। पढ़ाई में अव्वल आने के लिए मनोज कुमार मोहता की पुत्री बेदिका मोहता को जेके पोलिकम पुरस्कार दिया गया। जयंत कुमार जयंत के बेटे को एसके बाला सोरिया मेमोरियल अवार्ड, सीएम मोहता को श्रवण कुमार खेतावत की ओर से शुरू किए गए यशो वर्धन मेमोरियल अवार्ड और मदन मोहन भट्टड़ को सीटा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सीटा के 10 पदाधिकारी अधिकारियों को अध्यक्ष पुरस्कार दिया गया। अध्यक्ष पुरस्कार पाने वालों में अरविन्द डागा के अलावा शंकर लाल अग्रवाल, डॉ. मुकेश सिन्हा, मनीष चतुर्वेदी, मनोज सिंघी, कैलाश जालान, दिलीप सुराना और प्रतीक साहा भी शामिल थे।

Home / Kolkata / बंगाल सरकार खोलेगी अंग्रेजी माध्यम के 100 स्कूल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो