scriptबंगाल के राज्यपाल का ममता बनर्जी को जवाब,जाने क्या कहा… | Bengal Governor gave a strong reply to Mamta Banerjee | Patrika News
कोलकाता

बंगाल के राज्यपाल का ममता बनर्जी को जवाब,जाने क्या कहा…

कहा, कुछ लोग अपनी जीभ का गलत इस्तेमाल करते हैं

कोलकाताNov 16, 2019 / 06:48 pm

Ashutosh Kumar Singh

बंगाल के राज्यपाल का ममता बनर्जी को जवाब,जाने क्या कहा...

बंगाल के राज्यपाल का ममता बनर्जी को जवाब,जाने क्या कहा…

कोलकाता

पश्चिम बंगाल केराज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया। ममता बनर्जी की ओर से उन्हें भाजपा का ‘मुखपत्र’ रहे जाने से भडक़े धनखड़ ने कहा कि जब मैंने चक्रवाती तूफान बुलबुल के समय सराहनीय काम के लिए ममता की प्रशंसा की तो किसी ने मुझे मुखपत्र नहीं कहा। उन्होंने कहा कि खराब शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सडक़ के खिलाफ चिंता जताने से कोई किसी का मुखपत्र नहीं हो जाता। कुछ लोग अपनी जीभ का गलत इस्तेमाल करते हैं।
राज्यपाल की टिप्पणी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन पर किए गए कटाक्ष के बाद आई है। ममता बनर्जी ने कहा था कि संवैधनिक पदों पर बैठे कुछ लोग हैं जो भाजपा के मुखपत्र की तरह व्यवहार कर रहे हैं। वे एक समानांतर प्रशासन चलाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे राज्य में भी ऐसा ही हो रहा है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री में नहीं बन रही है। आए दिन दोनों एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रहे हैं। शुक्रवार को हेलीकॉप्टर को लेकर दोनों तरफ से एक-दूसरे पर कटाक्ष किया गया था। राज्यपाल को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुर्शिदाबाद जाना था। राज्यपाल ने इसके लिए सरकार से हेलीकॉप्टर की मांग की थी। राज्य सरकार ने उन्हें हेलीकॉप्टर मुहैया नहीं कराया था। इसको लेकर राज्यपाल ने ममता बनर्जी की सरकार की तीखी आलोचना की थी।
इसके बाद मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने राज्यपाल की आलोचना की थी और उनकी मांग को जनता के पैसे का दुरुपयोग बताया था।

Home / Kolkata / बंगाल के राज्यपाल का ममता बनर्जी को जवाब,जाने क्या कहा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो