scriptकैनिंग से लापता किशोरी मुंबई के रेड लाईट एरिया से मिली | Bengal's missing teenager recovered from Red Light area of Mumbai | Patrika News
कोलकाता

कैनिंग से लापता किशोरी मुंबई के रेड लाईट एरिया से मिली

– एक महीने पहले हुई थी लापता- पड़ोसी ने 1 लाख रूपए के खातिर देह व्यवसाय में ढकेला था।

कोलकाताNov 14, 2018 / 04:47 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

कैनिंग से लापता किशोरी मुंबई के रेड लाईट एरिया से मिली

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना क्षेत्र के रेंदोखाली इलाके से लापता किशोरी को मुंबई के रेडलाईट इलाके से बरामद किया गया। वह 1 महीने से लापता थी। पुलिस और परिजन दोनों ही उसे पिछले 1 महीने से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तलाश रहे थे लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार लगभग 1 महीने पहले 14 वर्षीय यह किशोरी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने इधर-उधर तलाशने के बाद उसके गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद से ही उसकी तलाशी जारी थी। 1 महीने के बाद अचानक एक दिन उसके पिता के मोबाईल पर उसने फोन किया। उसने बताया कि पड़ोसी अनार सरदार ने उसे उसकी मां के बीमार होने की झूठी जानकारी देकर अस्पताल ले जाने की बात कही। रास्ते में उसे नशीली दवा लगा रूमाल सुंघाकर बेहोश किया और अपहरण कर मुंबई ले जाकर 1 लाख रुपए में बेच दिया। फोन कॉल के आधार पर कैनिंग थाने की पुलिस मुंबई पहुंची और वहां के रेड लाईट इलाके से नाबालिका को छुड़ा कर बंगाल ले आई। फिलहाल नाबालिका को सुधार गृह में रखा गया है। जांच में जुटी पुलिस के अनुसार किशोरी के मिलने की खबर आरोपी के कान में पहुंचते ही वह इलाका छोडक़र भाग खड़ा हुआ है। उसकी तलाशी की जा रही है। इसके साथ ही उसके साथ इस धंधे में कौन-कौन शामिल है? वह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

—————————————————————–

 

 </figure> Kolkata , <a  href=West Bengal , India” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/14/death_penalty_cms_fina_3708379-m.jpg”>

महिला का शव मिला, हत्या का आरोप

– घटना के बाद से फरार पति सह ससुरालवाले

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली थाना क्षेत्र के तेतुलबाड़ी गांव में विवाहित महिला का शव सोमवार की रात उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया। मृतका के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम लालबानो है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ने उन्हें फोन कर अपने पति और जेठानी के अवैध संबंध जारी रहने की सूचना दी थी व मायके लौटने की बात कही थी। इसबीच उसका फोन बंद हो गया। जब वे उसकी ससुराल पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। ससुरालवाले फरार थे। उनका आरोप है कि उसके पति और ससुरालवालों ने उसकी गला घोंटकर हत्या की है और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया गया है। सूत्रों के अनुसार 3 साल पहले लालबानो की अमीनुद्दीन शेख से शादी हुई थी। विवाह के 3 सालों बाद उसे उसके पति और जेठानी के बीच अवैध सम्बंध होने की जानकारी मिली थी। ससुरालवालों को इस बारे में बताने पर उनलोगों ने उसे गलत बताया और प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। वहीं पति और पत्नी के बीच आए दिन इसी मामले पर विवाद भी होता था। मृतका के परिजनों के अनुसार सोमवार की दोपहर उनकी बेटी ने पति और जेठानी को शारिरिक सम्बंध बनाते हुए देखकर विरोध किया। उन्हें भी सूचित किया था। इधर मृतका के परिजनों से सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस उसके पति और ससुराल वालों को तलाशने में जुटी हुई है।

Home / Kolkata / कैनिंग से लापता किशोरी मुंबई के रेड लाईट एरिया से मिली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो