scriptबंगालः फरक्का से 6 लाख के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार | Bengal: Two arrested with Fake Indian currency | Patrika News
कोलकाता

बंगालः फरक्का से 6 लाख के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का इलाके से पुलिस ने शुक्रवार रात 6 लाख रुपए के नकली नोट के साथ दो जने को गिरफ्तार किया।

कोलकाताApr 21, 2018 / 08:24 pm

Ashutosh Kumar Singh

Kolkata West Bengal
– जब्त सभी नोट 2000 रुपए के

कोलकाता

मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का इलाके से पुलिस ने शुक्रवार रात 6 लाख रुपए के नकली नोट के साथ दो जने को गिरफ्तार किया। इनके नाम सजादुल शेख एवं फरीजुद्दीन है। सजादुल बेलताबाद के छयघड़ी इलाके का तथा फरीजुद्दीन मालदह जिले के वैष्णवनगर इलाके का रहने वाला है। जब्त किए गए सभी नोट 2000 रुपए के हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दोनों को फरक्का शहर से गिरफ्तार किया गया। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया। पूछताछ की जा रही है।
मालदह से लाए थे नकली नोट
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों मालदह जिले से नकली नोट लेकर फरक्का आए थे। सभी नकली नोट एक जने को देना था। पुलिस उसक शख्स का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सजादुल है पेशेवर तस्कर

पुलिस के अनुसार सजादुल पेशेवर तस्कर है। वह लम्बे समय से नकली नोटों की तस्करी के धंधे से जुड़ा हुआ है। फरीजुद्दीन को वह कुरियर के रूप में इस्तेमाल करता है।
——————————————————-

जलपाईगुड़ी से 450 किलोग्राम गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

कोलकाता

उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी शहर से पुलिस ने शुक्रवार रात 450 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गांजा एक ट्रक में लदा हुआ था। जब्त गांजे की कीमत लगभग 13.5 लाख रुपए है। गिरफ्तार किए गए तस्कर बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी हैं। विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधर पर विशेष छापेमारी अभियान चला पुलिस ने गोशाला मोड़ के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के किनारे एक ढाबे के सामने से गांजा से लदा ट्रक को जब्त किया। पकड़े गए तस्करों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों असम से गांजा ला रहे थे।

Home / Kolkata / बंगालः फरक्का से 6 लाख के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो