scriptपुरुलिया कांड पर तृणमूल व भाजपा में घमासान | BJP and TMC start tongue war over Purulia murder | Patrika News
कोलकाता

पुरुलिया कांड पर तृणमूल व भाजपा में घमासान

भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो और दुलाल कुमार की हत्या तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी के भडक़ाऊ भाषण देने के कारण हुई है।

कोलकाताJun 03, 2018 / 10:30 pm

MANOJ KUMAR SINGH

kolkata

पुरुलिया कांड पर तृणमूल व भाजपा में घमासान

लॉकेट ने अभिषेक बनर्जी और पार्थ ने की दिलीप घोष की गिरफ्तारी की मांग
कोलकाता

पुरुलिया के बलरामपुर इलाके में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को मार पर फंदे पर लटका दिए जाने को ले कर रविवार को भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में घमासान छिड़ गया। दोनों दल के नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाया। भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी पर पुरुलिया में हिंसा भडक़ाने का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। जवाब में तृणमूल कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की गिरफ्तारी की मांग की।
भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी ने पुरुलिया में दो कार्यकर्ताओं की हत्या में तृणमूल कांग्रेस के हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो और दुलाल कुमार की हत्या तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी के भडक़ाऊ भाषण देने के कारण हुई है। कोलकाता में आयोजित तृणमूल की सभा में अभिषेक ने कहा था कि वे एक जून को पुरुलिया जाएंगे और जिले में विपक्ष का सफाया कर लौटेंगे। इसके बाद ही पुरुलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या होने लगी। इस लिए प्रशासन को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।
विपक्ष पर निशाना
दो पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत के विरोध में पुरुलिया बंद के समर्थन में लॉकेट चटर्जी और पार्टी के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु रविवार को इलाके में थे। बसु ने कहा कि गुण्डे, बदमाश और पुलिस, सभी तृणमूल कांग्रेस से मिल गए हैं और भाजपा और विपक्ष के नेता और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।
kolkata
उकसा रहे दिलीप घोष-पार्थ

जवाब में राज्य के शिक्षा मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पार्थ चटर्जी मैदान में उतर गए। उन्होंने कहा कि भाजपा तृणमूल कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रही हैं। वह आत्महत्या को हत्या बता कर गलत प्रचार कर रही है। उल्टे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष बार-बार भडक़ाऊ बयान दे कर पार्टी कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। इस लिए उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

Home / Kolkata / पुरुलिया कांड पर तृणमूल व भाजपा में घमासान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो