script70 million Bangladeshi Hindus disappeared: भाजपा ने की बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग | BJP demands to ensure security of Hindus in Bangladesh | Patrika News
कोलकाता

70 million Bangladeshi Hindus disappeared: भाजपा ने की बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

70 सालों में बांग्लादेश से गायब हो गए 70 लाख हिन्दू

कोलकाताAug 01, 2019 / 11:03 pm

Manoj Singh

Kolkata West Bengal

70 million Bangladeshi Hindus disappeared: भाजपा ने की बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

 

बांग्लादेश दूतावास के सामने किया विरोध प्रदर्शन, 61 गिरफ्तार
कोलकाता.

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भाजपा ने गुरुवार को कोलकाता में बांग्लादेश के दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन के कारण पुलिस ने 61 जनों को गिरफ्तार किया। जिसमें भाजपा के शरणार्थी प्रकोष्ठ के संयोजक मोहित राय शामिल थे।
इससे पहले गुरुवार को शरणार्थी प्रकोष्ठ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के पार्क सर्कस स्थित बांग्लादेश दूतावास के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। वहां तैनात पुलिस मोहित राय समेत भाजपा के ६१ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले गई, जहां से उन्हें छोड़ दिया गया। इनमें १२ महिलाए शामिल थीं।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं और उनके लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। जिनमें समाज सेवी प्रिया साहा की सुरक्षा सुनिश्चत करना भी शामिल हैं। प्रिया बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और उनके मानवाधिकार हनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही हैं। हाल ही में उन्होंने अमरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अमरीका में मुलाकात कर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की शिकायत करते हुए उनसे इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी।
मोहित रॉय ने कहा कि प्रिया के बांग्लादेश लौटते ही उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, उनके घर पर हमला किया गया, उनकी संपत्ति में आग लगा दी गई और तरह-तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं। भाजपा प्रिया साहा के साथ है और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार आंदोलन करती रहेगी।

70 सालों में बांग्लादेश से गायब हो गए 70 लाख हिन्दू
बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यक हैं। पिछले 70 सालों से वहां हिन्दुओं पर हमला और अत्याचार हो रहा है। इस कारण वहां से हिन्दुओं का लगातार पलायन हो रहा है और वहां हिन्दुओं की संख्या लगातार घटती जा रही है। मोहित रॉय ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मुलाकात के दौरान बांग्लादेश की समाज सेवी प्रिया साहा ने उन्हें पिछले 70 वर्षों में बांग्लादेश से 70 लाख हिन्दुओं के लापता होने के बारे में बताया। प्रिया साहा ने ट्रम्प को बताया कि सात दशकों में बांग्लादेश में हिन्दुओं की संख्या 70 प्रतिशत से घट कर इन दिनों नौ प्रतिशत हो गई है। मानव सभ्यता के इतिहास में इस तरह से किसी समुदाय के खात्मे की यह पहली घटना है।

Home / Kolkata / 70 million Bangladeshi Hindus disappeared: भाजपा ने की बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो