scriptअराबुल की गिरफ्तारी एक दिखावा: भाजपा | BJP leader arrest with Rs. 10000 cash in North Bengal | Patrika News
कोलकाता

अराबुल की गिरफ्तारी एक दिखावा: भाजपा

ध्यान बंटाने के लिए अराबुल की गिरफ्तारी की गई

कोलकाताMay 12, 2018 / 10:30 pm

MANOJ KUMAR SINGH

kolkata
कोलकाता
राज्य पंचायत चुनाव से ठीक पहले दक्षिण 24 परगना जिला तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अराबुल इस्लाम की गिरफ्तारी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने ध्यान बंटाने का मुख्यमंत्री का कौशल करार दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि अराबुल और मनीरूल दोनों ही तृणमूल कांग्रेस की सम्पत्ति हैं। यह गिरफ्तारी सिर्फ दिखावा है। पंचायत चुनाव के लिए लूट-पाट और मार-काट सब हो गया। इसके बाद राज्य सरकार अराबुल को गिरफ्तार करवा रही है। यह सब पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा से लोगों का ध्यान बांटने का कौशल है।
—-

दस लाख नकद के साथ भाजपा नेता गिरफ्तार

बैंक से निकाला गया चुनावी खर्च के लिए हैं पैसे – दिलीप घोष
कोलकाता

पुलिस ने शनिवार को उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर से एक भाजपा नेता के पास से १0 लाख रुपए नकद बरामद किए। पुलिस ने उक्त नेता पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उक्त रकम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर भाजपा ने उसे चुनावी खर्च की रकम करार दिया और उसका पर्याप्त प्रमाण होने का दावा किया है।
अलीपुरदुआर की पुलिस के अनुसार इस दिन उसे गुप्त सूचना मिली कि भाजपा के एक नेता के पास दस लाख रुपए कैश हैं। वह उक्त रकम किसी को देने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी कर उक्त भाजपा नेता को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से दस लाख रुपए नकद बरामद किए और इसकी सूचना राज्य चुनाव आयोग को दे दी। दूसरी ओर इस घटना को ले कर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा धन बल से मतदान प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। वह उक्त धनराशि मतदान प्रभावित करने में इस्तेमाल करने के लिए ले जा रही थी। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उक्त रकम खर्च के लिए बैंक से निकाल कर उनकी पार्टी का नेता ले जा रहा था। तभी पुलिस उसे पकड़ लिया है। हमारे पास इसका पर्याप्त सबूत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो