scriptBHARTI GHOSH ATTACKED ON MAMTA: कौन बोला, ममता कितनी भी चाय बना लें, कभी नहीं बन सकेगी मोदी? | BJP LEADER BHARTI GHOSH ATTACKED ON CM MAMTA | Patrika News
कोलकाता

BHARTI GHOSH ATTACKED ON MAMTA: कौन बोला, ममता कितनी भी चाय बना लें, कभी नहीं बन सकेगी मोदी?

खडग़पुर के बसंतपुर में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन पर किया मुख्यमंत्री पर कटाक्ष

कोलकाताAug 23, 2019 / 10:28 pm

Shishir Sharan Rahi

BHARTI GHOSH ATTACKED ON MAMTA: कौन बोला, ममता कितनी भी चाय बना लें, कभी नहीं बन सकेगी मोदी?

BHARTI GHOSH ATTACKED ON MAMTA: कौन बोला, ममता कितनी भी चाय बना लें, कभी नहीं बन सकेगी मोदी?

खडग़पुर. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कितनी भी चाय बना लें फिर भी वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बराबरी नहीं कर सकतीं और न वे मोदी बन पाएंगी। खडग़पुर 2 नम्बर ब्लॉक के केलेआडा अंचल के बसंतपुर में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के दौरान शुक्रवार को भाजपा नेता व पश्चिम मेदिनीपुर जिला की पूर्व पुलिस अधीक्षक भारती घोष ने ममता पर कटाक्ष करते हुए यह टिप्पणी की। भारती ने कहा कि पूरे बंगाल में स्वास्थ्य-शिक्षा-रोजगार की हालत खस्ताहाल और सडक़ें बीमार है। ममता केवल बदले की राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा कि अब राजनीतिक मैदान में डटे रहने और सत्ता सुख भोगने के लिए प्रशान्त किशोर के इशारे पर ममता नया दावपेंच अपनाकर राज्य की जनता को ***** बनने की कोशिश कर रही। चाय बनाकर वह कभी भी लोगों के दिल में नहीं उतर सकती। बल्कि लोगों के दिल में मोदी बस चुके हैं। भारती ने निशाना साधते हुए कहा कि अगर ममता को चाय ही बनना था तो पहले ही बना लेतीं। मोदी की नकल कर लोगों से जनसम्पर्क साधने की कोशिश कर रही हैं। लोकसभा चुनाव में तृणमूल की जड़ें हिल चुकी हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल का पतन निश्चित है।

Home / Kolkata / BHARTI GHOSH ATTACKED ON MAMTA: कौन बोला, ममता कितनी भी चाय बना लें, कभी नहीं बन सकेगी मोदी?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो