scriptBengal: भाजपा नेताओं का एक वर्ग पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का कर रहा है विरोध:ममता | BJP leaders are protesting to change the name of West Bengal: Mamata | Patrika News
कोलकाता

Bengal: भाजपा नेताओं का एक वर्ग पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का कर रहा है विरोध:ममता

राज्य विधानसभा में ममता बनर्जी ने कहा कि वे वर्ष 2003 से राज्य का नाम बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह नहीं हो पाया है। बंगाल को वंचित क्यों किया जा रहा है? सभी भाषाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

कोलकाताJul 05, 2019 / 10:22 pm

Ashutosh Kumar Singh

Kolkata West Bengal

Bengal: भाजपा नेताओं का एक वर्ग पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का कर रहा है विरोध:ममता

कोलकाता

पश्चिम बंगाल (West Bengal) का नाम बदलने के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार की ओर से खारिज किए जाने से भडक़ी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा (BJP) नेताओं का एक वर्ग राज्य का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ नहीं करने देना चाहता है। राज्य विधानसभा में ममता बनर्जी ने कहा कि वे वर्ष 2003 से राज्य का नाम बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह नहीं हो पाया है। बंगाल को वंचित क्यों किया जा रहा है? सभी भाषाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
ममता ने कहा कि भाजपा नेताओं का एक वर्ग नाम परिवर्तन का विरोध कर रहा है। यह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने इस संबंध में केन्द्र सरकार को एक पत्र भी लिखा है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को सांसद ऋब्रत बनर्जी की ओर से पूछे गए एक सवाल पर कहा था कि केंद्र ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने को मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य का नाम बदलने के लिए एक संवैधानिक संशोधन की जरूरत होती है और ऐसा सभी प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। पिछले वर्ष 26 जुलाई को पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था और इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा गया था।

Home / Kolkata / Bengal: भाजपा नेताओं का एक वर्ग पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का कर रहा है विरोध:ममता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो