scriptममता बनर्जी में ‘राक्षसी संस्कार’, नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं: भाजपा विधायक | BJP MLA gave objectionable statement against WB CM Mamata Banerjee | Patrika News
कोलकाता

ममता बनर्जी में ‘राक्षसी संस्कार’, नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं: भाजपा विधायक

‘‘प्रजातांत्रिक व्यवस्था में ममता बनर्जी के अंदर शुद्ध रूप से राक्षसी संस्कार है तथा उनके पास नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं है, जो सैकड़ों हिंदुओं का कत्लेआम करने वाले शरणार्थियों को संरक्षण दे रही है, ऐसे नेता को हम राक्षस ही कह सकते हैं।’’…

कोलकाताJan 14, 2020 / 10:31 pm

Ashutosh Kumar Singh

ममता बनर्जी में ‘राक्षसी संस्कार’, नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं: भाजपा विधायक

ममता बनर्जी में ‘राक्षसी संस्कार’, नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं: भाजपा विधायक

कोलकाता

उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में बनर्जी के अंदर शुद्ध रूप से ‘राक्षसी संस्कार’ है। उनके पास नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं है।
बलिया जिले के बैरिया से भाजपा के विधायक सिंह ने सोमवार को सीएए को लेकर ममता के विरोध से जुड़े एक सवाल पर कहा कि ‘‘प्रजातांत्रिक व्यवस्था में ममता बनर्जी के अंदर शुद्ध रूप से राक्षसी संस्कार है तथा उनके पास नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं है, जो सैकड़ों हिंदुओं का कत्लेआम करने वाले शरणार्थियों को संरक्षण दे रही है, ऐसे नेता को हम राक्षस ही कह सकते हैं।’’
अपने विवादास्पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा ‘देवताओं की पार्टी है, जबकि सपा, बसपा और तृणमूल कांग्रेस राक्षसों की पार्टी’ है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को संरक्षण देने का मतलब राक्षसों को संरक्षण देना होता है।
——-

कोई मानवीय मूल्य नहीं है, इसलिए दानव कह रहे हैं

उनके पास कोई मानवीय मूल्य नहीं है। न ही कोई महिलाओं की विशेषताएं हैं। वह उन लोगों को संरक्षण दे रही हैं जिन्होंने हजारों हिंदुओं को मार डाला। इसलिए हम उन्हें मानव नहीं, बल्कि दानव कह रहे हैं।’
——-

‘वह लंका की लंकिनी की तरह हैं’

उन्होंने आगे कहा, ‘वह लंका की लंकिनी की तरह हैं।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता यात्रा और संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के विरोध के जिक्र पर सिंह ने कहा, ‘बंगाल में ममता एक नेता नहीं, बल्कि लंकिनी हैं। बीजेपी ने लोकसभा में यहां 18 लोकसभा सीटें जीतीं। अब पार्टी विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज करेगी।’

Home / Kolkata / ममता बनर्जी में ‘राक्षसी संस्कार’, नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं: भाजपा विधायक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो