scriptभाजपा सांसद ने उड़ाइ कोरोना नियमों की धज्जियां, सैकड़ों समर्थकों के साथ किया चुनाव प्रचार | BJP MP flouting Corona rules | Patrika News
कोलकाता

भाजपा सांसद ने उड़ाइ कोरोना नियमों की धज्जियां, सैकड़ों समर्थकों के साथ किया चुनाव प्रचार

सांसद अर्जुन सिंह के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता निकले प्रचार में

कोलकाताJan 15, 2022 / 04:07 pm

Krishna Das Parth

भाजपा सांसद ने उड़ाइ कोरोना नियमों की धज्जियां, सैकड़ों समर्थकों के साथ किया चुनाव प्रचार

भाजपा सांसद ने उड़ाइ कोरोना नियमों की धज्जियां, सैकड़ों समर्थकों के साथ किया चुनाव प्रचार

कोलकाता .

चुनाव आचार संहिता के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने चंदननगर में चुनाव-प्रचार किया। उनके प्रचार से में सैकड़ों लोग शामिल हुए। जबकि चुनाव आयोग ने अधिक से अधिक पांच लोगों को लेकर ही चुनाव प्रचार करने की अनुमति दी है। इससे पहले चंदननगर थाने की पुलिस ने नियम तोडऩे के आरोप में भाजपा विधायक विमान घोष समेत अन्य भाजपा नेताओं को गिरफ्तार भी किया था। बाद में उन्हें बेल बांड पर थाने से रिहा कर दिया गया था।
बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गोंदलपाड़ा जूट मिल के संग्लग्न इलाके के 25, 26 तथा अन्य वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया गया। अर्जुन सिंह ने लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की। इस दौरान भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के साथ भाजपा सांगठनिक जिलाध्यक्ष तुषार मजूमदार और भाजपा प्रत्याशी रीता चौधरी एवं संध्या दास चुनाव प्रचार में शामिल हुए। जिसमें सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने हिस्सा लिया।
गुंडों के बदौलत चल रही सत्ता

सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल में सत्ता गुंडों के बदौलत चल रही है। यहां गणतांत्रिक तरीके से राजनीति करना संभव नहीं। कानून का दुरूपयोग करके विरोधियों की आवाज दबाने पर सरकार लगी हुई है। इसका जबाब भी जनता ही देगी। अर्जुन सिंह ने सांसद कल्याण बनर्जी के मुद्दे पर सवाल करने पर कहा कि वे तृणमूल के वरिष्ठ नेता हैं। अब पार्टी में उन्हें वह सम्मान नहीं मिल रहा है जो पहले मिलता था। उन्होंने कहा कि वे हताश व निराश हैं। उन्होंने अभिषेक बनर्जी का बिना नाम लिए उन पर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस में जूनियर एवं कोयला तस्करों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि अपरूपा पोद्दार नारदा कांड की खुद आरोपी है। तृणमूल कांग्रेस, भाजपा की आवाज दबाने के लिए मारपीट, अत्याचार, धमकी कानून का सहारा देकर झूठे मामले में फंसाने की गंदी राजनीति कर रही है।

Home / Kolkata / भाजपा सांसद ने उड़ाइ कोरोना नियमों की धज्जियां, सैकड़ों समर्थकों के साथ किया चुनाव प्रचार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो