scriptदो दिन बाद ही विवादों में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव | BJP national secretary in disputes after two days | Patrika News
कोलकाता

दो दिन बाद ही विवादों में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव

दो दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बने अनुपम हाजरा कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में विवादित बयान देकर विवाद से घिर गए हैं। तृणमूल कांग्रेस ने सिलीगुड़ी में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने हाजरा को विवादित बयान देने से परहेज करने को कहा है। तृणमूल कांग्रेस की सिलीगुड़ी इकाई ने इस दिन अनुपम हाजरा के खिलाफ रैली निकाली की और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है

कोलकाताSep 28, 2020 / 09:41 pm

Rabindra Rai

दो दिन बाद ही विवादों में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव

दो दिन बाद ही विवादों में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव

कोलकाता/ सिलीगुड़ी.
दो दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बने अनुपम हाजरा कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में विवादित बयान देकर विवाद से घिर गए हैं। तृणमूल कांग्रेस ने सिलीगुड़ी में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने हाजरा को विवादित बयान देने से परहेज करने को कहा है। तृणमूल कांग्रेस की सिलीगुड़ी इकाई ने इस दिन अनुपम हाजरा के खिलाफ रैली निकाली की और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हाजरा के खिलाफ उत्तर बंगाल शहर तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस से उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता सौगत रॉय ने इस दिन ममता बनर्जी के बारे में हाजरा की टिप्पणी की कड़ी निंदा की और कहा कि ऐसी टिप्पणी भाजपा की मानसिकता को प्रतिबिंबित करती है।
इस पूरे मामले पर हाजरा ने कहा कि ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई विवादास्पद टिप्पणियां की हैं। यदि मेरी टिप्पणी अपमानजनक है, तो ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसी टिप्पणी की है। अगर उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की जाती है, तो तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ १० प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।
इधर, प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने हालांकि हाजरा की टिप्पणी से दूरी बना ली है। प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा कि हम ऐसी टिप्पणी का समर्थन नहीं करते हैं। पार्टी नेताओं को ऐसी टिप्पणी करने से परहेज करना चाहिए। मुकुल रॉय ने कहा कि जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें ऐसी बातें बोलने से पहले सावधान रहना चाहिए।

क्या बोले थे अनुपम हाजरा
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद अनुपम हाजरा ने रविवार को दक्षिण २४ परगना जिले के बरुईपुर में कहा था कि राज्य में कोरोना के कारण मरने वाले लोगों के शव को लेकर जो किया लोग उसे भूल नहीं सकते। बेटे को अपने पिता के शव को देखने नहीं दिया जा रहा है और न ही लोगों को खबर दी जा रही है कि उनके रिश्तेदार कब मरे। केरोसिन तेल से उनके शव जलाए जा रहे हैं। हम इस तरह का व्यवहार तो मरे हुए बिल्ली और कुत्तों से भी नहीं करते। इसके बाद उन्होंने ममता बनर्जी के बारे में विवादित टिप्पणी की थी।

Home / Kolkata / दो दिन बाद ही विवादों में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो